Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 :समाजवादी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं

समाजवादी पार्टी ने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:50 AM (IST)
Loksabha Election 2019 :समाजवादी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं
Loksabha Election 2019 :समाजवादी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश व उत्तराखंड में बसपा के साथ गठबंधन में उतरी समाजवादी पार्टी ने अपने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है जबकि सहारनपुर के जिलाध्यक्ष को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन करने की खातिर जोरदार तैयारी में लगी है। पार्टी ने जीत का परचम लहराने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की टीम का भी ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, आजम खां, डिंपल यादव और जया बच्चन के साथ तेज प्रताप यादव, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, विशंभर प्रसाद निषाद, जावेद अली खां व शाहिद मंज़ूर आदि को शामिल किया गया है।

इस लिस्ट में सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। पहले चरण के मतदान के लिए आज समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। अखिलेश यादव आज ही पहले चरण में होने वाले चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। कन्नौज से सांसद डिंपल यादव को भी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

समाजवादी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

1 अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष

2 रामगोपाल यादव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव

3 मोहम्मद आजम खां, राष्ट्रीय महासचिव

4 जया बच्चन, सांसद राज्यसभा

5 डिंपल यादव, सांसद लोकसभा, कन्नौज

6 राजेंद्र चौधरी,   राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी/ पूर्व कैबिनेट मंत्री

7 रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा, उत्तर प्रदेश

8 अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, उततर प्रदेश

9 जावेद अली खां, सांसद राज्यसभा

10 विशंभर प्रसाद निषाद, सांसद राज्यसभा

11 सुरेंद्र नागर,   सांसद राज्यसभा

12 तेजप्रताप यादव,   सांसद लोकसभा, मैनपुरी

13 नरेश उत्तम पटेल,  प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश

14 मौलाना यासीन अली उस्मानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा

15 मनोज पारस,  विधायक उत्तर प्रदेश

16 महबूब अली, विधायक/पूर्व मंत्री

17 शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक

18 कमाल अख्तर, पूर्व राज्यमंत्री (यूपी)

19 दयाराम प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (यूपी)

20 सरफराज खान, पूर्व प्रत्याशी सहारनपुर

21 संजय गर्ग विधायक, सहारनपुर

22 कंवर हसन कैराना, शामली

23 किरन पाल कश्यप, पूर्व विधायक

24 परवेज अली, सदस्य विधान परिषद, यूपी

25 संजय लाठर, सदस्य विधान परिषद, यूपी

26 राकेश यादव, सदस्य विधान परिषद, यूपी

27 आशु मलिक, सदस्य विधान परिषद, यूपी

28 राजपाल कश्यप, सदस्य विधान परिषद, यूपी

29 उमर अली खां, पूर्व सदस्य विधान परिषद, यूपी

30 रमेश प्रजापति, सचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सपा

31 जयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा मेरठ

32 गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक

33 अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष, सपा शामली

34 जगपाल दास गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा सहारनपुर

35 रूद्रसेन, जिलाध्यक्ष सपा सहारनपुर

36 सुबोध नागर, जिला अध्यक्ष, सपा हापुड़

37 सुधीर पंवार, पूर्व प्रत्याशी

38 सर्वेश कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति, यूपी

39 आकिल मुर्तजा, राष्ट्रीय सचिव, सपा

40 जितेंद्र यादव,   सदस्य विधान परिषद, यूपी।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का 18 को, तीसरे चरण का 23 को, चौथे चरण का 29 अप्रैल को पांचवें का छह मई को, छठे चरण का 12 और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। इसके नतीजे 23 मई को आएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.