Move to Jagran APP

गठबंधन में अन्य पार्टियों की भूमिका से मायावती परेशान, कहा-मेहनत करें तभी BJP को हरा पाएंगे

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि बसपा के लोग जी जान से लगे हैं। गठबंधन के साथियों को भी पूरा सहयोग करना होगा। किसी के भी अकेले मेहनत करने से गठबंधन का मकसद सफल नहीं होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 05:31 PM (IST)
गठबंधन में अन्य पार्टियों की भूमिका से मायावती परेशान, कहा-मेहनत करें तभी BJP को हरा पाएंगे
गठबंधन में अन्य पार्टियों की भूमिका से मायावती परेशान, कहा-मेहनत करें तभी BJP को हरा पाएंगे

सुल्तानपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की खातिर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन करने वाली बसपा मुखिया मायावती गठबंधन के अन्य सहयोगियों की भूमिका से चिंतित हैं। सुलतानपुर में गठबंधन के प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के पक्ष में आज अहमट के घसीटेपुर में मायावती ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

loksabha election banner

बसपा मुखिया मायावती यहां पर चुनावी सभा में कम भीड़ देखकर गठबंधन के अपने सहयोगियों पर बरसीं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के अन्य सहयोगी समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के नेता तथा कार्यकर्ता भी हर क्षेत्र में मेहनत करें, तभी भाजपा को हराना संभव है। गठबंधन साथियों के सहयोग को लेकर माया ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बसपा के लोग जी जान से लगे हैं। गठबंधन के साथियों को भी पूरा सहयोग करना होगा। किसी के भी अकेले मेहनत करने से गठबंधन का मकसद सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर सभी साथी ईमानदारी से मेहनत करें।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि गठबंधन ने प्रदेश में अच्छा माहौल बनाया है। हमको इसको बरकरार रखना है। प्रदेश में कांग्रेस के साथ भाजपा की हालत खराब है। हमको उसका लाभ लेना होगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं देश की प्रधानमंत्री बनी तो छह हजार रुपया महीना नहीं, सभी को स्थाई नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन गए अब उसके खराब दिन आने वाले हैं। अब नमो नमो की जगह पर जय भीम का माहौल बनेगा।

मायावती ने कांग्रेस के साथ भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दोनों सरकार ने गरीबों, दलितों व पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया। मायावती के निशाने पर सुलतनापुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भी थीं। उन्होंने कहा कि मेनका गांधी ने तो साफ कह दिया जो मुस्लिम वोट देगा उसी का काम होगा। वह आप लोगों के साथ भी ऐसा ही करेंगी। इस बार नमो जाने वाले हैं, जयभीम आने वाले हैं।

मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन के जो वादे किए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए। कांग्रेस के 72 हजार रुपया के वादे में न फंसे। वह भी खोखला निकलेगा। हमको भाजपा व कांग्रेस के किसी हथकंडे में नहीं आना है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.