मोदी सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा बोले- किसी ने आंख और अंगुली उठाई तो सलामत नहीं रहेगी
मनोज सिन्हा ने कल अपने संसदीय क्षेत्र के सैदपुर में चुनावी सभा में कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं पर किसी ने अंगुली उठाई तो भरोसा रखिए चार घंटा में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी।
गाजीपुर, जेएनएन। निर्वाचन आयोग की तमाम सख्ती के बाद भी लोकसभा चुनाव 2019 में काफी नेताओं की बयानबाजी चरम पर है। गाजीपुर से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की कल चुनावी सभा में धमकी चर्चा में है। मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ता पर किसी ने भी उंगली उठाई तो वह उंगली चार घंटा में सलामत नहीं रहेगी।
मनोज सिन्हा ने कल अपने संसदीय क्षेत्र के सैदपुर में चुनावी सभा में कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं पर किसी ने अंगुली उठाई तो भरोसा रखिए चार घंटा में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के किसी भी अपराधी की औकात नहीं है कि गाजीपुर की सीमा में आकर भाजपा कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाए। अगर वह ऐसा करता है कि उसकी आंख सलामात नहीं रहेगी। इससे पहले मनोज सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपराध से अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमींदोज करने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें- चुनावी अखाड़ें में यूं ही नहीं अहमियत रखता है मध्य प्रदेश, इसकी वजह भी हैं बेहद खास
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर में लड़ाई गठबंधन प्रत्याशी व भाजपा प्रत्याशी के बीच है। अपराध व भ्रष्टाचार के धन से राजनीति करने वालों को भाजपा कार्यकर्ता टिकने नहीं देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है। अगर किसी भी कार्यकर्ता की तरफ कोई उंगली उठाएगा तो वह उंगली चार घंटे में तोड़ दी जाएगी। रेल राज्य मंत्री भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सैदपुर नगर के टाउन नेशनल इंटर कालेज में विजय संकल्प किसान सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की नकारात्मक व हल्की बातें न करें। पार्टी के कार्यों की जानकारी रखें। आम जनता के बीच जाकर उनको बताएं।
सभा में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि 2019 के चुनाव पर दुनिया की निगाह लगी है कि हिदुस्तान में इस बार क्या होगा। एक तरफ हमारे विरोधी देश पाकिस्तान व चीन षणयंत्र कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में नहीं आएं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि मायावती व राहुल गांधी सैनिकों की वीरता पर उंगली उठा रहे हैं। सबूत मांग रहे हैं। मैं तो कहता हूं मोदी जी अगली बार एयर स्ट्राइक हो तो उंगली उठाने वालों को उसी बम के साथ बांधकर गिरा दें ताकि आने वाली इनकी सभी पीढिय़ां कभी सैनिकों की वीरता पर उंगली न उठा सकें।