Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले-बढ़ गई हैं जिम्मेदारियां

देवरिया से भाजपा सांसद कलराज मिश्र ने होली के दिन गुरुवार को देवरिया सीट से लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया। उनके इस घोषणा से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 01:01 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 09:25 AM (IST)
Loksabha Election 2019  : कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले-बढ़ गई हैं जिम्मेदारियां
Loksabha Election 2019 : कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले-बढ़ गई हैं जिम्मेदारियां

देवरिया, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया से भाजपा सांसद कलराज मिश्र ने होली के दिन गुरुवार को देवरिया सीट से लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया। उनके इस घोषणा से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। वहीं उनके समर्थकों को निराशा हाथ लगी है। अब देवरिया से कौन प्रत्याशी होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

loksabha election banner

सांसद कलराज मिश्र ने दैनिक जागरण को बताया कि लोकसभा चुनाव में कई प्रांतों में कार्यक्रम लगे हैं। जिम्मेदारियां बढ़ी है इस कारण उनकी व्यस्तता भी बढ़ गई है। वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कलराज मिश्र सांसद चुने गए। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाए गए लेकिन, 2017 में 75 वर्ष से अधिक उम्र के कारण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। वह गाजीपुर जिले के सैदपुर के मलिकपुर गांव के मूल निवासी हैं। देवरिया में आपातकाल के दौरान लंबा समय बीता था। वह जेल भी गए।

एक जुलाई 1941 को जन्में कलराज मिश्र 1963 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य गोरखपुर से शुरू किया। जनता पार्टी की सरकार में पहली बार दो मार्च 1978 को राज्यसभा का सदस्य बने। सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य थे। 1986 से वर्ष 2002 तक तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर वर्ष 1997 से 2000 के बीच कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे हैं। 2002 से 2012 तक दो बार राज्यसभा के सदस्य व वर्ष 2012 में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा का चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंच गए। 2014 में देवरिया के सांसद बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.