Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी वाड्रा आज नहीं आएंगी उन्नाव व बाराबंकी

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख घोषित होने के दौरान राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस में स्टार प्रचारक बन गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 01:02 PM (IST)
Loksabha Election 2019  : प्रियंका गांधी वाड्रा आज नहीं आएंगी उन्नाव व बाराबंकी
Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी वाड्रा आज नहीं आएंगी उन्नाव व बाराबंकी

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा का आज उन्नाव व बाराबंकी का दौरा रद हो गया है। प्रियंका गांधी अब कल उन्नाव के साथ बाराबंकी में जनसभा करेंगी।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख घोषित होने के दौरान राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस में स्टार प्रचारक बन गई है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। आज उनकी उन्नाव के साथ बाराबंकी में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा थी। अब उनके न आने के कारण दोनों जगह पर सभा को रद कर दिया गया है। प्रियंका गांधी कल उन्नाव व बाराबंकी में जनसभा करेंगी।

प्रियंका के कार्यक्रम का सिर्फ दिन बदला गया है। सभी कार्यक्रम पहले से तय समय पर होंगे। प्रियंका गांधी को आज दिन में एक बजे से उन्नाव में रोड शो करना था। यहां से अनु टंडन कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। इसके बाद तीन बजे से बाराबंकी के इसौली में तनुज पुनिया के पक्ष में जनसभा थी। 

प्रियंका गांधी इन दिनों लगातार रैलियां कर रही हैं। उनका सबसे अधिक ध्यान उत्तर प्रदेश पर है। उत्तर प्रदेश में भी उनका मुख्य फोकस रायबरेली व अमेठी में है। राज्य की आधे से ज्यादा सीटों पर अभी मतदान होना बाकी है। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि प्रियंका ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.