Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : कांग्रेस के तीन प्रत्याशी घोषित, इलाहाबाद से लड़ेंगे योगेश शुक्ला

कांग्रेस ने इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ योगेश शुक्ला को उतारा है। रीता बहुगुणा इलाहाबाद में मेयर रह चुकी हैं और लखनऊ के कैंट क्षेत्र से विधायक हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 04:55 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 04:58 PM (IST)
Loksabha Election 2019  : कांग्रेस के तीन प्रत्याशी घोषित, इलाहाबाद से लड़ेंगे योगेश शुक्ला
Loksabha Election 2019 : कांग्रेस के तीन प्रत्याशी घोषित, इलाहाबाद से लड़ेंगे योगेश शुक्ला

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी ने आज तीन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। इनमें एक प्रत्याशी बदला गया है।

loksabha election banner

कांग्रेस ने इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ योगेश शुक्ला को उतारा है। योगेश शुक्ल यहां पर भाजपा की उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को टक्कर देंगे। रीता बहुगुणा इलाहाबाद में मेयर रह चुकी हैं और लखनऊ के कैंट क्षेत्र से विधायक हैं। योगेश शुक्ल को कांग्रेस ने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। योगेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, वह उसमें अनेक पदों की जिम्मेदारी निभा चुके है। 2009 में भाजपा के टिकट से इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह टिकट न मिलने से नाराज थे। इसके चलते कांग्रेस का दामन थाम लिया।

समाजवादी पार्टी को छोड़कर करीब एक हफ्ता पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले भालचंद्र यादव को संतकबीर नगर से टिकट दिया गया है। यहां से पहले परवेज खान को मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस ने संतकबीरनगर से परवेज खान को प्रत्याशी घोषित किया था। इस सीट पर टिकट के मामले में लेन-देन की शिकायत प्रियंका गांधी वाड्रा से की गई थी। उन्होंने गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता और आरोपियों को दिल्ली बुलाकर पूछताछ की थी। तभी से माना जा रहा था कि यहां के बारे में कोई कड़ा फैसला किया है। कांग्रेस हाईकमान को फीडबैक मिला कि परवेज खान वहां से मजबूत प्रत्याशी नहीं साबित होंगे। उन्हें कांग्रेस के ही एक अति सक्रिय वरिष्ठ नेता की पैरवी टिकट मिला था। इसके साथ ही कांग्रेस ने डुमरियागंज से डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.