Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : अमित शाह आठ को लखनऊ से देंगे अवध के चुनावी अभियान को देंगे गति

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आठ अप्रैल को लखनऊ में अवध क्षेत्र के चुनावी अभियान की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर चुनाव अभियान की गति तेज करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 11:15 AM (IST)
Loksabha Election 2019  : अमित शाह आठ को लखनऊ से देंगे अवध के चुनावी अभियान को देंगे गति
Loksabha Election 2019 : अमित शाह आठ को लखनऊ से देंगे अवध के चुनावी अभियान को देंगे गति

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में पहले चरण के मतदान 11 अप्रैल से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र की तैयारी को परखने में लगे हैं। इसी क्रम में आठ अप्रैल को उनका लखनऊ दौरा प्रस्तावित है।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आठ अप्रैल को लखनऊ में अवध क्षेत्र के चुनावी अभियान की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर चुनाव अभियान की गति तेज करेंगे। इसके साथ ही वह यहां पर असंतुष्ट नेता व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने क्षेत्रवार दौरा किया है। ब्रज, पश्चिम आदि क्षेत्रों में उन्होंने संगठन की आंतरिक मजबूती पर जोर दिया। इसका असर यह हुआ कि टिकट कटने के बावजूद कई सांसद पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करने में लगे हैं। ऐसे लोगों के भविष्य में समायोजन पर जोर दिया जाएगा। लखनऊ में भी शाह के दौरे में असंतोष दूर करने के साथ ही आपसी सामंजस्य पर भी जोर रहेगा।

नड्डा आज गोरखपुर में करेंगे बैठक

भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज गोरखपुर में संगठन की बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि सपा सांसद प्रवीण निषाद को भाजपा में शामिल करने के बाद कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने के लिए वह जोर देंगे। भाजपा कार्यकर्ता चंद रोज पहले तक प्रवीण निषाद के विरोध में थे। प्रवीण भी सरकार और योगी आदित्यनाथ पर हमलावर थे। ऐसे में उनके भाजपा में आने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी स्वाभाविक है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.