विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election 2019 : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहारनपुर में गिरफ्तार, तबीयत खराब होने के चलते रिहा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 12 Mar 2019 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 04:42 PM (IST)

आचार संहिता लगने के बाद भी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बिना अनुमति के आज दोपहर में सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में रैली निकाल रहे थे।

Loksabha Election 2019 : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहारनपुर में गिरफ्तार, तबीयत खराब होने के चलते रिहा
Loksabha Election 2019 : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहारनपुर में गिरफ्तार, तबीयत खराब होने के चलते रिहा

सहारनपुर, जेएनएन। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी सैकड़ों लोगों के साथ रैली निकालना भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को आज भारी पड़ गया। पुलिस ने चंद्रशेखर को समर्थकों के साथ यहां गिरफ्तार कर लिया है। तबीयत खराब होने के चलते रिहा कर दिया गया है। 

चंद्रशेखर सोमवार को सहारनपुर से बहुजन अधिकार यात्रा लेकर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था की अगर गठबंधन उन्हें वाराणसी सीट से पीएम मोदी के सामने चुनावी मैदान में उतारे तो वह चुनाव लडने के लिए तैयार है। सीओ अजय शर्मा ने बताया की चंद्रशेखर बिना अनुमति के यात्रा निकाल रहे थे। माहौल खराब करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। 

कोतवाली प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में हिरासत मे लिया गया था। तबीयत खराब होने के चलते रिहा कर दिया गया है। पुलिस उन्हे घलौली पुलिस चौकी से सीमा पार कराकर लौट रही है। वह स्वयं की इच्छा से उपचार कराने के लिए मेरठ जा रहे है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज दोपहर में सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में रैली निकाल रहे थे। आचार संहिता लगने के बाद भी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बिना अनुमति के रैली निकाल रहे थे। इसके बाद पुलिस हिरासत में भीम आर्मी प्रमुख चन्देशेखर की तबीयत बिगड़ गई। यह सूचना मिलने ही उनके समर्थकों के हंगामा ने जोर पकड़ लिया।  देवबंद पुलिस ने उन्हें कासमपुर से गिरफ्तार किया। चंद्रशेखर को देवबंद के किसी स्कूल में रखा जाएगा। वह 15 मार्च को दिल्ली में कांशीराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

नाराज सर्मथकों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर पर स्टेट हाईवे पर पुलिस की गाडी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। चंद्रशेखर की गिरफ्तार की सूचना जैसे ही आस पास के गांवों में पहुंची तो भारी संख्या में लोगों की भीड हाईवे पर एकत्रित हो गई और हंगामा काटने लगी। इसी दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था की अगर गठबंधन उन्हें वाराणसी सीट से पीएम मोदी के सामने चुनावी मैदान में उतारे तो वह चुनाव लडने के लिए तैयार है। सीओ अजय शर्मा ने बताया की चंद्रशेखर बिना अनुमति के यात्रा निकाल रहे थे। माहौल खराब करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। 

लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से आदर्श आचार संहित लागू होने के कारण चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद उनके साथ चल रहे समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। चंद्रशेखर ने घोषणा की थी कि उनका संगठन पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करेगा।

चंद्रशेखर ने दिल्ली में 15 मार्च को रैली करने की घोषणा की थी। इसको लेकर जिले में चंद्रशेखर ने आज पदयात्रा निकाली थी। कल ही चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लडऩे की घोषणा की थी।