Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश को भरोसा, पहले चरण में सभी आठ सीट जीतेगा गठबंधन

इटावा के सैफई में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण की सभी सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी संसदीय सीट से नामांकन करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 09:41 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 09:41 AM (IST)
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश को भरोसा, पहले चरण में सभी आठ सीट जीतेगा गठबंधन
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश को भरोसा, पहले चरण में सभी आठ सीट जीतेगा गठबंधन

इटावा, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन के शानदार प्रदर्शन का भरोसा है। उनका मानना है कि 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान में सभी आठ सीटें सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को ही मिलेंगी।

loksabha election banner

इटावा के सैफई में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण की सभी सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी। भाजपा की जनसभाओं में खाली कुर्सियों की जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं, निश्चित है ऐसा ही जनमत भारतीय जनता पार्टी को नजर आएगा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी संसदीय सीट से नामांकन करेंगे, जिसकी तैयारियों के मद्देनजर देर शाम सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री इटावा पहुंच गए। नेताजी के नामांकन में शिवपाल ङ्क्षसह यादव के शामिल होने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग भी देखता है कि नामांकन में कितने लोग पहुंचे, कितनी गाडिय़ां लेकर पहुंचे। सब कुछ चुनाव आयोग की नजर में रहता है।

किसानों का एक किलो आलू भी नहीं खरीदा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार से कहना चाहते हैं कि अगर किसानों का एक किलो आलू भी खरीदा हो तो बता दे, हम सुनने के लिए तैयार हैं। सरकार ने सरसों का तेल का भी इंतजाम नहीं किया। एक तरफ तो मेक इन इंडिया की बात करते हैं और दूसरी ओर किसानों की अनदेखी। केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान से नाराजगी तो बता रहे। लेकिन चीन से तो सभी सामान आ रहा है।

पांच साल का हिसाब नहीं दे रही भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पांच साल का हिसाब नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा कर रहे हैं, जबकि वहां लोगों के पास पीने का पानी नहीं है। फीरोजाबाद सीट पर कांटे की टक्कर से जुड़े सवाल पर कहा कि कांटे की टक्कर है। लेकिन जनता ने गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का मन बना लिया है। प्रियंका वाड्रा के अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना न करने पर भाजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के लोग कभी इटावा के मंदिरों में पूजा करने आए।

कार्यकर्ताओं से बोले, नेताजी को सबसे बड़ी जीत दिलाएं

सैफई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे नेताजी मुलायम ङ्क्षसह यादव को देश की सबसे बड़ी जीत दिलाने में जीजान से जुट जाएं। उनकी सरकार में हुए कामकाज को जनता के बीच ले जाएं और जनता को गठबंधन के पक्ष में वोट डालने के लिए मनाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.