Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : भाजपा सरकारों ने रोका देश व प्रदेश का विकास, हर तरफ अराजकता : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। चारों ओर अराजकता का माहौल है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 09:02 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : भाजपा सरकारों ने रोका देश व प्रदेश का विकास, हर तरफ अराजकता : अखिलेश
Loksabha Election 2019 : भाजपा सरकारों ने रोका देश व प्रदेश का विकास, हर तरफ अराजकता : अखिलेश

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। चारों ओर अराजकता का माहौल है। तमाम तरह के माफिया जैसे शिक्षा माफिया, खनन माफिया, अपराधिक माफिया के हाथों में कानून कैद है। मुख्यमंत्री जी शांति व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं पर हकीकत यह है कि भाजपा राज में अपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दो वर्ष में राज्य सरकार और पांच वर्ष की केंद्र सरकार की नीतियों का दुष्परिणाम यह हुआ है कि देश-प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है।

loksabha election banner

सोनवार को अखिलेश ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेता अपनी रैलियों में सिर्फ विपक्ष पर हमलावर रहते हैं। अपनी तमाम कमियों के लिए वे विपक्षी सरकारों को दोषी ठहराते हैं पर यह नहीं बताते हैं कि केंद्र में सत्ता के पांच सालों में उन्होंने क्या किया और उत्तर प्रदेश में दो वर्ष बीत गए उनकी कौन सी योजना जमीन पर उतरी है? किसान, नौजवान, महिलाएं, छात्र-छात्राएं सभी उत्पीडऩ के शिकार हैं। दोनों सरकारों की उपलब्धियां शून्य हैं। सिर्फ अनर्गल आरोपों और झूठ-फरेब के सहारे वे चुनावी वैतरणी पार करने का भ्रम पाल बैठे हैं।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में 195 साम्प्रदायिक घटनाओं को दर्ज किया गया, जिसमें 44 लोग मरे गए और 540 घायल हुए। सबसे ज्यादा 63 लोग फर्जी एनकाउंटर में मारे गए। एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष गरीबों को शिकार बनाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की हर मोर्चे पर विफलता जग जाहिर है। समाजवादी सरकार में प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था और अवस्थापना सुविधा के विस्तार का काम किया गया था। एक्सप्रेस-वे और मेट्रो रेल जैसी परियोजनाओं को समय से पहले पूरा कर लिया गया था। तीर्थ स्थलों के सुंदरीकरण और विकास का काम भी समाजवादी सरकार में हुआ था। ब्रज क्षेत्र के विकास को भी महत्व दिया गया। मथुरा-वृंदावन में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.