Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: संताल में शिफ्ट हुई झारखंड की राजनीति, 15 को अंतिम जोर लगाएंगे PM MODI

झारखंड में तीन चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। अब झारखंड की राजनीतिक बिसात संताल परगना में घमासान मचाने के लिए बिछाई जा रही है।

By Edited By: Published: Sun, 12 May 2019 05:19 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 12:14 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: संताल में शिफ्ट हुई झारखंड की राजनीति, 15 को अंतिम जोर लगाएंगे PM MODI
Lok Sabha Election 2019: संताल में शिफ्ट हुई झारखंड की राजनीति, 15 को अंतिम जोर लगाएंगे PM MODI
गोड्डा, जेएनएन। लोकसभा चुनाव- 2019 अब अपने सातवें और अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस चरण में झारखंड के 14 में शेष बचे संताल के तीन लोकसभा क्षेत्र-गोड्डा, दुमका और राजमहल में 19 मई को मतदान होगा। 12 मई को छठवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद झारखंड के तमाम राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक संताल क्षेत्र में शिफ्ट कर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 15 मई को देवघर में सभा कर अंतिम जोर लगाएंगे। वे गोड्डा से निशिकांत दुबे, दुमका से सुनील सोरेन और राजमहल से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्म को जिताने के लिए जनता से अपील करेंगे।
झारखंड में तीन चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। अब झारखंड की राजनीतिक बिसात संताल परगना में घमासान मचाने के लिए बिछाई जा रही है। 16 मई तक गोड्डा, दुमका व राजमहल लोस सीट पर स्टार प्रचारकों का धुआंधार प्रचार जारी रहेगा। छठे चरण का प्रचार समाप्त होने के बाद से सीएम रघुवर दास संताल के तीनों भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। 15 मई को पीएम की सभा देवघर में होने जा रही है। संताल परगना में गोड्डा वैसे भी राजनीतिक दृष्टिकोण से सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता रहा है। इधर अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की लंबी सूची तैयार है। इसमें पीएम मोदी, नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ सहित कई स्टार प्रचार भाजपा के लिए यहां वोट मांग सकते हैं, वहीं महागठबंधन की ओर से राहुल गांधी, सुबोधकांत सहाय, डॉ. अजय कुमार आदि के कार्यक्रम तय हो रहे हैं। एक दो दिन में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.