Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में राकांपा की भारती पवार और कांग्रेस के प्रवीण छेड़ा भाजपा में शामिल

Lok Sabha Elections 2019. राकांपा की प्रदेश उपाध्यक्ष भारती पवार ने भाजपा का दामन थाम लिया। उधर कांग्रेस नेता प्रवीण छेड़ा भी सत्तारूढ़ भाजपा में लौट आए।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 06:53 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में राकांपा की भारती पवार और कांग्रेस के प्रवीण छेड़ा भाजपा में शामिल
Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में राकांपा की भारती पवार और कांग्रेस के प्रवीण छेड़ा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, प्रेट्र। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को एक बड़ा झटका लगा है। राकांपा की प्रदेश उपाध्यक्ष भारती पवार ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उधर, कांग्रेस नेता प्रवीण छेड़ा भी सत्तारूढ़ भाजपा में लौट आए। दोनों नेताओं ने यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस तथा दूसरे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।

loksabha election banner

पवार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में डिंडोरी सीट पर भाजपा के हरिश्चंद्र चव्हाण से हार गई थीं। छेड़ा बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में तीन बार पार्षद रह चुके हैं। सात साल पहले वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। माना जाता है कि स्थानीय विधायक प्रकाश मेहता के साथ मतभेदों के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ी थी। मेहता इस समय प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

इस मौके पर फड़नवीस ने कहा कि राज्यसभा सदस्य संजय ककाड़े पार्टी में बने रहेंगे। फड़नवीस की टिप्पणी उन खबरों के संदर्भ में आई, जिनमें ककाड़े के पार्टी से नाराज होने और जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई गई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.