Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Lok Sabha Elections 2019 के पहले चरण और दूसरे चरण के लिए कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट आने के बाद उसमें शामिल नामों को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

By Digpal SinghEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:52 AM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

मुंबई, एजेंसी। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तहत पहले दो चरणों के लिए प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव और 18 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने शुरूआती दोनों चरणों के लिए सोमवार को ही अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी थी।

loksabha election banner

स्टार प्रचारकों की सूची में पहला नाम यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का है। दूसरे नंबर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, तीसरे नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चौथे नंबर पर हाल में ही सक्रिय राजनीति में शामिल हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है। हालांकि, प्रियंका गांधी सक्रिया राजनीति में आने से पहले भी पार्टी की स्टार प्रचारक रही हैं।

हालांकि पहले उनकी सक्रियता अमेठी और रायबरेली में ही दिखती थी। अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग 40 लोकसभा सीटें आती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र गोरखपुर भी शामिल है। इस वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण जगह है। यही वजह है कि कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पांचवां स्थान मल्लिकार्जुन खड़गे, छठवां स्थान गुलाब नबी आजाद, सातवां स्थान ज्योतिरादित्य सिंधिया, आठवां स्थान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, नौवां स्थान राधा कृष्ण विखे पाटि और दसवें स्थान पर सुशील कुमार शिंदे शामिल हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की इस सूची में कुल 40 नाम शामिल हैं। इसमें पूर्व क्रिकेटर मुहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी शामिल है।

भाजपा भी जारी कर चुकी है सूची
लोकसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए भाजपा ने सोमवार को ही अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूूची जारी कर दी थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा आदी शामिल है। हालांकि, पार्टी के संस्थापक सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, मेनका गांधी और वरुण गांधी जैसे नाम न होने को लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.