Move to Jagran APP

Lok Sabha Election2019: चार से अधिक विधानसभा क्षेत्र हारे भाजपा सांसदों के टिकट पर संकट

Lok Sabha Election2019 मध्य प्रदेश में विधानसभा परिणाम का विश्लेषषण कर रही है भाजपा,चार से अधिक विधानसभा क्षेत्र हारे सांसदों का कट सकता है टिकट।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 10:17 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 10:18 AM (IST)
Lok Sabha Election2019: चार से अधिक विधानसभा क्षेत्र हारे भाजपा सांसदों के टिकट पर संकट
Lok Sabha Election2019: चार से अधिक विधानसभा क्षेत्र हारे भाजपा सांसदों के टिकट पर संकट

भोपाल, जेएनएन। Lok Sabha Election2019 विधानसभा चुनाव में मिली  पराजय का असर लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण पर पड़ सकता है। जहां चार से अधिक विधानसभा सीटों में भाजपा के विधायक हारे हैं, ऐसे सांसदों के टिकट पर संकट आ सकता है। पार्टी ने इस फार्मूले पर गंभीरता से विचार किया तो 12 सांसदों के टिकट कट सकते हैं।

loksabha election banner

सूत्रों का कहना है कि फग्गन सिंह कुलस्ते या नरेंद्र सिंह तोमर जैसे कद्दावर लोगों को तो अपवाद स्वरूप टिकट मिल सकता है पर बाकी को इस संकट से निकल पाना बहुत मुश्किल है।

इन सांसदों का टिकट खतरे में

संसदीय क्षेत्र- भाजपा-कांग्रेस -अन्य

मुरैना (अनूप मिश्रा)- 01-07-00

भिंड (भागीरथ प्रसाद)- 02- 05- 01 बसपा

ग्वालियर (नरेंद्र सिंह तोमर)-01-07-00

खजुराहो (नागेंद्र सिंह)- 06-02-00

सतना (गणेश सिंह)- 05- 02 -00

रीवा (जर्नादन मिश्रा)-08-00-00

सीधी (रीती पाठक)-07-01-00

शहडोल (ज्ञानसिंह)-04-04-00

छिंदवाड़ा (कांग्रेस)-00-07-00

होशंगाबाद (उदय प्रताप)-05-03-00

 बैतूल (ज्योति धुर्वे)- 04-04-00

बालाघाट (बोधसिंह भगत)-03-04-01 निर्दलीय

मंडला (फग्गनसिंह कुलस्ते)-02-06-00

जबलपुर (राकेश सिंह)-- 04 -- 04 --00

भोपाल (आलोक संजर) -05 -03 -00

विदिशा (सुषमा स्वराज)- 06 - 02 - 00

राजगढ़ (रोडमल नागर)- 02 -05 -01 निर्दलीय

देवास (मनोहर ऊंटवाल) -04-04 -00

इंदौर (सुमित्रा महाजन)- 04 - 04 - 00

उज्जैन (चिंतामणि मालवीय) - 03 - 05 - 00

खंडवा (नंदकुमार सिंह चौहान) -03 - 04 -01 निर्दलीय

खरगोन (सुभाष पटेल)- 01 - 06 -01 निर्दलीय

धार (सावित्री ठाकुर)- 02 - 06 - 00

मंदसौर (सुधीर गुप्ता)- 07 - 01 - 00

रतलाम (कांग्रेस) - 03 -05 - 00

प्रदेश में सांसद 

भाजपा - 26

कांग्रेस - 03

केंद्रीय समिति करेगी चयन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्घे ने कहा कि प्रत्याशी चयन का विषय केंद्रीय चुनाव समिति का है। सभी राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन कर पार्टी प्रत्याशियों का चयन करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.