Lok Sabha Election Result 2019: अमरोहा में गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली 63248 मतों से जीते
अमरोहा संसदीय सीट पर गठबंधन से बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली ने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चौधरी कंवर सिंह तंवर को 76858 मतों से पराजित किया।
अमरोहा, (जेएनएन): अमरोहा संसदीय सीट पर गठबंधन से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली ने अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चौधरी कंवर सिंह तंवर को 63248 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। उन्होंने 601082 वोट पाए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 537834 मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी 12510 मत ही हासिल कर पाए हैं।
पहला चक्र
भाजपा 40985
गठबंधन 59384
कांग्रेस 831
दूसरा चक्र
भाजपा 89316
गठबंधन 105497
कांग्रेस 2796
तीसरा चक्र
भाजपा 92751
गठबंधन 110260
कांग्रेस 2893
चौथा चक्र
भाजपा 103682
गठबंधन 126031
कांग्रेस 3200
पांचवां चक्र
भाजपा 131503
गठबंधन 160122
कांग्रेस 1681
छठा चक्र
भाजपा 145860
गठबंधन 180041
कांग्रेस 4300
छठा चक्र
भाजपा 157196
गठबंधन 210794
कांग्रेस 4974
सातवां चक्र
भाजपा 173654
गठबंधन 222306
कांग्रेस 5301
नौवां चक्र
भाजपा 177264
गठबंधन 228189
कांग्रेस 5371
दसवां चक्र
भाजपा 215378
गठबंधन 272436
कांग्रेस 6153
ग्यारहवां चक्र
भाजपा 251911
गठबंधन 325283
कांग्रेस 5951
बारहवां चक्र
भाजपा 266335
गठबंधन 335827
कांग्रेस 7187
तेरहवां चक्र
भाजपा 271996
गठबंधन 350270
कांग्रेस 7317
चौदहवां चक्र
भाजपा 336425
गठबंधन 401724
कांग्रेस 8675
पन्द्रहवां चक्र
भाजपा 404464
गठबंधन 446431
कांग्रेस 9958
सोलहवां चक्र
भाजपा 421587
गठबंधन 494227
कांग्रेस 10653
17 वां चक्र
भाजपा 533197
गठबंधन 599001
कांग्रेस 12425
सबसे अधिक मतदान का रिकार्ड अमरोहा लोकसभा के नाम
अमरोहा लोकसभा ने इस बार चुनाव में प्रदेश में सबसे अधिक 71.04 फीसद मतदान का रिकार्ड अपने नाम किया है। अमरोहा लोकसभा में कुल 1643224 मतदाता हैं। इनमें इस बार कुल 1167280 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 616672 पुरुष व 550606 महिला मतदाता शामिल हैं। पिछली बार भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर ने डेढ़ लाख वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी हुमैरा अख्तर को पटकनी दी थी। मगर इस बार हालात जुटा नजर आ रहे हैं।
राशिद अल्वी का टिकट काट दिया था सचिन को
इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों के अलावा कांग्रेस ने सचिन चौधरी को मैदान में उतारा है। हालांकि कांग्रेस ने पहले यहां से पूर्व सांसद राशिद अल्वी को प्रत्याशी घोषित किया था। मगर बाद में गठबंधन का मुस्लिम प्रत्याशी देखते हुए उसने सचिन चौधरी को टिकट दे दिया। हालांकि सचिन इस चुनाव में वोट हासिल करने के मामले में प्रभावी नजर नहीं आ रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप