Lok Sabha Election Result 2019 : सम्भल में 174826 वोटों से जीते गठबंधन प्रत्याशी शफीकुर्रहमान बर्क
गठबंधन प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 174826 वोटों से हराकर एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ का एहसास दिलाया।
सम्भ्सल, (जेएनएन): लोकसभा चुनाव में सम्भल संसदीय सीट को लेकर जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे वह सटीक साबित हुए। गठबंधन प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 174826 वोटों से हराकर एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ का एहसास दिलाया। भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में 483180 वोट मिले जबकि बर्क ने 658006 वोट पाए। कांग्रेस प्रत्याशी मेजर जेपी सिंह को 12105 वोट मिले। बर्क की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
सम्भल संसदीय सीट
पहला चक्र
पार्टी वोट
भाजपा 7029
गठबंधन 9843
कांग्रेस 327
दूसरा चक्र
भाजपा 11424
गठबंधन 12583
कांग्रेस 385
तीसरा चक्र
भाजपा 50557
गठबंधन 73762
चौथा चक्र
भाजपा 70236
गठबंधन 95392
कांग्रेस 1751
पांचवां चक्र
भाजपा 70236
गठबंधन 95392
कांग्रेस 1751
छठा चक्र
भाजपा 85270
गठबंधन 122126
कांग्रेस 2204
सातवां चक्र
भाजपा 104807
गठबंधन 140006
कांग्रेस 2728
आठवां चक्र
भाजपा 146421
गठबंधन 180682
कांग्रेस 3427
नौवां चक्र
भाजपा 196051
गठबंधन 213810
कांग्रेस 4368
दसवां चक्र
भाजपा 383382
गठबंधन 507375
कांग्रेस 9784
11.82 लाख मतदाताओं ने डाले थे वोट
इस बार जनपद के 18.27 लाख मतदाताओ में से 64.69 फीसद ने किया। यानी 11.82 लाख मतदाताओं ने अपने वोट डाले। वेस्ट यूपी की मुस्लिम बहुल वीआइपी सीट में शुमार सम्भल का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज होगा। अबकी बार सम्भल सीट से 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
सम्भल लोकसभा सीट कोई सामान्य नहीं रही है। इस सीट से महागठबंधन के घटक दल सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव दो बार दो बार ताज पहन चुके हैं। इतना ही नहीं सपा के मुख्य रणनीतिकार के रूप में पूरी चुनावी गोटियां सजाने वाले प्रोफेसर राम गोपाल यादव को भी सम्भलवासियों ने भरोसा कर लोकसभा भेजा। अब इस सीट पर एक बार फिर रोचक मुकाबला सामने है। इस बार भाजपा ने सांसद सत्यपाल सैनी का टिकट काटकर परमेश्वर पर दांव खेला उधर सपा ने एक बार फिर चार बार के सांसद, चार बार के विधायक और एक बार के कैबिनेट मंत्री रहे वयोवृद्ध नेता डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क पर दांव खेला। टिकट मिलने के बाद से पार्टी के अंदरूनी कलह, विवाद और उठापटक के बीच दूरियों को पाटते, नाराजों को मनाते हुए डॉ. बर्क ने चुनाव लड़ा। मतदान के साथ ही यह माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला परमेश्वर और शफीकुर्रहमान बर्क के बीच ही होना है। जीत हार कितने वोट से होगी इसका फैसला आज जनता करेगी।
राष्ट्रीय फलक पर चर्चित रही है सम्भल सीट
सपा की नींव रखने वाले मुलायम सिंह यादव दो बार सांसद बन गए। इनकी जीत में यादव और मुस्लिम मतदाताओं ने अहम भूमिका निभाई और इनके वोट का आंकड़ा भी पौने चार लाख तक पहुंचा दिया। इस सीट पर अन्य दल भी अपने गोटी को सेट करने में पीछे नहीं रहे। वोटों की सेंधमारी ही इस सीट के उलटफेर की गणित को सामने लाता है।
मुरादाबाद की दो विधानसभा क्षेत्र मिलाकर पांच से बनी है सम्भल सीट
लोकसभा क्षेत्र में इस समय पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें सम्भल जनपद में सम्भल विधानसभा क्षेत्र के अलावा चन्दौसी और असमोली क्षेत्र आते हैं। दो सीट बिलारी और कुंदरकी मुरादाबाद जनपद की है। जनपद की चौथी सीट गुन्नौर है, जो यादव बहुल मानी जाती है वह बदायूं व सम्भल दोनों के हिस्से में आती है। यहां के यादव मतदाता सीधे तौर पर बदायूं की सीट को ही प्रभावित कर देते हैं। यही स्थिति बाकी अन्य सीटों की भी है।
इतिहास के झरोखे से
वर्ष 2014
प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
सत्यपाल सैनी भाजपा 360242
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सपा 355068
अकीलुर्रहमान बसपा 252640
प्रमोद कृष्णम कांग्रेस 16034
वर्ष 2009
डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क बसपा 207422
इकबाल महमूद सपा 193958
चंद्रविजय कांग्रेस 129228
चंद्रपाल बीजेपी 123166
वर्ष 2004
रामगोपाल यादव सपा 357049
तरन्नुम अकील बसपा 158988
वर्ष 1999
मुलायम सिंह यादव सपा 259430
भूपेंद्र सिंह बीजेपी 143596
वर्ष 1998
मुलायम सिंह यादव सपा 376828
डीपी यादव बीजेपी 210146
1996
डीपी यादव बीएसपी 183742
श्रीपाल सिंह यादव जनता दल 178848
1991
श्री पाल सिंह यादव जनता दल 120134
हरपाल बीजेपी 118429
1989
श्रीपाल सिंह यादव जनता दल 215582
शांति देवी कांग्रेस 173085
तीन बार सपा, जनता दल, कांग्रेस और बसपा ने दो-दो तो भाजपा व भालोद के हिस्से एक-एक जीत
सपा संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के नाम सबसे बड़े जीत का रिकार्डदर्ज है। वह यहां से दो बार वर्ष 1998 व 1999 में सांसद रह चुके हैं। उनके भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव 2004 में यहां से सांसद रहे। इस सीट पर वर्ष 1977 से 2014 के बीच हुए 11 चुनाव में सपा 3 बार, बसपा 2 बार, जनता दल 2 बार, कांग्रेस 2 बार, भारतीय लोक दल 1 बार और भाजपा का 1 बार कब्जा रहा है।
ये हैं 2019 के महारथी और उनकी आर्थिक हैसियत
प्रत्याशियों का विवरण
प्रत्याशी पार्टी शिक्षा संपत्ति
परमेश्वरलाल सैनी बीजेपी हाईस्कूल 2.85 करोड़-शून्य
शफीकुर्रहमान बर्क सपा बीए 1.75 करोड़-शून्य
जगतप्रताप सिंह कांग्रेस बीए 2.50 करोड़-एक
करन सिंह यादव प्रसपा इंटर 4.54 करोड-शून्य
इल्यास भाहिफौ साक्षर 32.60 लाख-शून्य
भोजराज स्वजरापा एमए 60.09 लाख-शून्य
रामचंद्र भाप्रपा बीएससी 25 हजार-शून्य
शहला वाजिद अंसपा इंटर 8.70 लाख
हसनरजा राओकौं बीए 2.56 लाख
फिरोज खान निर्दल साक्षर 5.55 लाख
मोहम्मद मशरूर निर्दल साक्षर एक लाख
वीरेंद्र प्रजापति निर्दल इंटर 1.5 करोड़
विधानसभा-कुल वोटर-वोट डालने वाले मतदाता-फीसद मतदान
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला प्रतिशत
कुंदरकी 374565 250825 66.96
बिलारी 348074 228397 65.62
चन्दौसी 373038 222133 59.55
असमोली 362697 244836 67.50
सम्भल 369487 235946 63.86
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप