Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Result 2019: 'मोदी महाविजय के महानायक'

Lok Sabha Election Result 2019 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाविजय के महानायक हैं प्रधानमंत्री की लोकप्रियता की जीत हुई।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 11:25 PM (IST)
Lok Sabha Election Result 2019: 'मोदी महाविजय के महानायक'
Lok Sabha Election Result 2019: 'मोदी महाविजय के महानायक'

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जीत का सहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर बांधा है। अमित शाह ने पीएम मोदी को इस महाविजय का महानायक करार दिया। चुनाव में मिली भव्य जीत के बाद उत्साह और जोश से लबरेज शाह ने भाजपा कार्यालय में अपने संबोधन में चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री की लोकप्रियता की जीत बताया। शाह ने चुनाव में मिली जीत को देश की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के 11 करोड़ कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की जीत है।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संबोधन मे कहा कि देश में जो करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम किया, वो भाजपा की जीत का आधार बना। शाह ने जोर देकर कहा कि देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये सभी के लिए गौरव की बात है। ये विजय भाजपा की मोदी सरकार, जिसने 2014-2019 तक सबका साथ-सबका विकास की नीति से काम किया, ये उस नीति की जीत है।

इस मौके पर भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहे। जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा दफ्तर पंहुचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय समेत दूसरी हस्तियों के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। वहीं मंच पर पीएम मोदी का भाजपा के सभी नेताओं ने विशाल फूल माला से स्वागत किया।

अमित शाह ने इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, इस महा जीत के महानायक पीएम मोदी हैं। देश के 17 प्रांतों के अंदर 50 फीसदी से ज्यादा जनता ने प्यार भाजपा को दिया है। इस सबके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और पीएम मोदी हैं।

सरकार के विकास कार्यो और उनके जरिए चुनाव में मिली सफलता का बखान करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए पहली बार सार्थक कदम उठाए, जिससे करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद और जनसमर्थन भाजपा की विजय का संबल बना। चुनाव में मिली जीत को कई मायने में ऐतिहासिक जीत बताते हुए शाह ने कहा कि 50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। ये सम्मान सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को मिला है।

वहीं उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा के महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए शाह ने कहा कि ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है। उन्होंने कहा कि मैंने देश के कार्यकर्ताओं को कहा था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को जिताया है। दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है। देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को बिग जीरो मिला है। विपक्ष पर वार करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष का एजेंडा शुरु से नकारात्मक था।

शाह ने पहली बार पार्टी को मिली बंगाल में इतनी बड़ी सफलता के बाद कहा कि बंगाल के अंदर इतने जुर्म और अत्याचार के बाद भी 18 सीटें भाजपा ने जीती है। वही जिनमें 5 विधानसभा में से 4 विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की झोली में आई। शाह ने कहा कि ये बताता है कि आने वाले दिनों में बंगाल के अंदर भाजपा वर्चस्व स्थापित करने वाली है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.