Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: बिहार मोदी-नीतीश व लालू के चेहरों पर आरपार, मैदान में डटे ये उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सभी 40 सीटों के लिए महागठबंधन व राजग के उम्‍मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। कौन कहां से ताल ठोक रहा है जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 09:21 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: बिहार मोदी-नीतीश व लालू के चेहरों पर आरपार, मैदान में डटे ये उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव: बिहार मोदी-नीतीश व लालू के चेहरों पर आरपार, मैदान में डटे ये उम्मीदवार

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के हिस्से में आई वाल्मीकिनगर सीट को छोड़कर सभी 40 संसदीय सीटों पर दोनों गठबंधनों के प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। हालात बता रहे हैं कि सभी सीटों पर महागठबंधन और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। बिहार में लोकसभा चुनाव की यी जंग दोनों गठबंधनों के तीन चेहरों के आसपास लड़ी जा रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ लालू यादव का चेहरा है।

loksabha election banner

बेगूसराय में भारतीय कम्‍युनिश्‍ट पार्टी (भाकपा) के कन्हैया कुमार, बांका में निर्दलीय पुतुल कुमारी और झंझारपुर में समाजवादी जनता दल के देवेंद्र प्रसाद यादव तीसरा कोण बनाते दिख रहे हैं। उधर, आरा में भाकपा माले ने राजू यादव को उतारा है, जहां उन्‍हें महागठबंधन का साथ मिला है, लेकिन जहानाबाद, सिवान और काराकाट पर उसके प्रत्याशी दमखम से लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर ताल ठोक रहे राजग व महागठबंधन के प्रत्‍याशियों पर आइए डालते हैं नजर...

बिहार में सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची

(क्षेत्र : राजग प्रत्याशी : महागठबंधन प्रत्याशी)

1. वाल्मीकिनगर : वैजनाथ महतो (जदयू) : (कांग्रेस) : अभी तय नहीं

2. पश्चिम चंपारण : संजय जायसवाल (भाजपा) : ब्रजेश कुशवाहा (रालोसपा)

3. पूर्वी चंपारण : राधामोहन सिंह (भाजपा) : आकाश सिंह (रालोसपा)

4. शिवहर : रमा देवी (भाजपा) : सैयद फैसल अली (राजद)

5. सीतामढ़ी : सुनील कुमार पिंटू  (जदयू) : अर्जुन राय (राजद)

6. मधुबनी : अशोक यादव (भाजपा) : बद्री कुमार पूर्वे (वीआइपी)

7. झंझारपुर : रामप्रीत मंडल (जदयू) : गुलाब यादव (राजद) : देवेंद्र प्रसाद यादव (सजद)

8. सुपौल : दिलेश्वर कामत (जदयू) : रंजीत रंजन (कांग्रेस)

9. अररिया : प्रदीप सिंह (भाजपा) : सरफराज आलम (राजद)

10. किशनगंज : महमूद अशरफ (जदयू) : मो. जावेद (कांग्रेस)

11. कटिहार : दुलालचंद गोस्वामी (जदयू) : तारिक अनवर (कांग्रेस)

12. पूर्णिया : संतोष कुशवाहा (जदयू) : उदय सिंह (कांग्रेस) 

13. मधेपुरा : दिनेशचंद्र यादव (जदयू) : शरद यादव (राजद)

14. दरभंगा : गोपालजी ठाकुर (भाजपा) : अब्दुलबारी सिद्दीकी (राजद)

15. मुजफ्फरपुर : अजय निषाद (भाजपा) : राजभूषण चौधरी (वीआइपी)

16. वैशाली : वीणा देवी (लोजपा) : रघुवंश प्रसाद सिंह (राजद)

17. गोपालगंज : आलोक सुमन (जदयू) : सुरेंद्र राम उर्फ महंत (राजद)

18. सिवान : कविता सिंह (जदयू) : हिना शहाब (राजद)

19. महाराजगंज : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा) रणधीर सिंह (राजद)

20. सारण : राजीव प्रताप रुडी (भाजपा) : चंद्रिका राय (राजद)

21. हाजीपुर : पशुपति पारस (लोजपा) : शिवचंद्र राम (राजद)

22. उजियारपुर : नित्यानंद राय (भाजपा) : उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा)

23. समस्तीपुर : रामचंद्र पासवान (लोजपा) : अशोक राम (कांग्रेस)

24. बेगूसराय : गिरिराज सिंह (भाजपा) : तनवीर हसन (राजद) : कन्हैया (भाकपा)

25. खगडिय़ा : महबूब अली कैसर (लोजपा) : मुकेश सहनी (वीआइपी)

26. भागलपुर : अजय मंडल (जदयू) : बुलो मंडल (राजद)

27. बांका : गिरिधारी यादव (जदयू) : जयप्रकाश यादव (राजद) : पुतुल कुमारी (निर्दलीय)

28. मुंगेर : राजीव रंजन सिंह (जदयू) : नीलम देवी (कांग्रेस)

29. नालंदा : कौशलेंद्र कुमार (जदयू) : अशोक आजाद (हम)

30. पटना साहिब : रविशंकर प्रसाद (भाजपा) : शत्रुघ्न सिन्हा (कांग्रेस)

31. पाटलिपुत्र : रामकृपाल यादव (भाजपा) : मीसा भारती (राजद)

32. आरा : राजकुमार सिंह (भाजपा) : राजू यादव (माले)

33. बक्सर : अश्विनी चौबे (भाजपा) : जगदानंद सिंह (राजद)

34. सासाराम : छेदी पासवान (भाजपा) : मीरा कुमार (कांग्रेस)

35. काराकाट : महाबली सिंह (जदयू) : उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा)

36. जहानाबाद : चंद्रेश्वर चंद्रवंशी (जदयू) : सुरेंद्र यादव (राजद)

37. औरंगाबाद : सुशील सिंह (भाजपा) : उपेंद्र प्रसाद (हम)

38. गया : विजय मांझी (जदयू) : जीतनराम मांझी (हम)

39. नवादा : चंदन कुमार (लोजपा) : विभा देवी (राजद)

40. जमुई : चिराग पासवान (लोजपा) : भूदेव चौधरी (रालोसपा)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.