Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेहद खास है शिमला लोकसभा सीट, 38 वर्षों तक सोलन, 30 साल तक सिरमौर और ढाई वर्ष इस जिले का रहा दबदबा

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 03:59 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट बेहद खास है। इस सीट पर 38 वर्षों तक सोलन जिले का दबदबा रहा। 30 वर्षों तक सिरमौर ने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। सिरमौर जिले के पांच सोलन के चार और शिमला जिले का एक नेता अब तक सांसद बन चुका है। पढ़ें शिमला लोकसभा सीट के बारे में...

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: शिमला लोकसभा सीट पर इन जिलों का रहा दबदबा।

    राजन पुंडीर, नाहन। भारतीय लोकतंत्र के 72 वर्षों के इतिहास में (1952 से 2024) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला संसदीय लोकसभा सीट पर अब तक सोलन जिला का सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व रहा है। सोलन जिला के तीन सांसदों ने 38 साल तक लोकसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे स्थान पर जिला सिरमौर रहा। सिरमौर के पांच सांसद सात बार चुनकर लोकसभा पहुंचे और इन्होंने 30 वर्षों तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जबकि शिमला जिला को मात्र ढाई साल तक प्रतिनिधित्व का मौका मिला।

    छह बार सांसद रहे कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी

    लोकसभा शिमला संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व सोलन जिला के कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी ने किया, जोकि 1980 से 1998 तक छह बार सांसद रहे तथा 18 वर्ष तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

    यह भी पढ़ें: भाजपा-रालोद को लेकर नरेश टिकैत ने कही बड़ी बात, बोले- 17 अप्रैल को महापंचायत; इसमें लेंगे सामूहिक निर्णय

    दूसरे स्थान पर जिला सिरमौर के प्रताप सिंह रहे, जो तीन बार सांसद रहे, इनका कार्यकाल 15 वर्ष का रहा। वही सोलन जिला से ही डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल दो बार सांसद रहे और 10 वर्ष तक का कार्यकाल रहा। 

    ढाई साल रहा इन सांसदों का कार्यकाल

    सोलन जिला के वीरेंद्र कश्यप दो बार सांसद रहे, इनका कार्यकाल भी दस वर्ष रहा।  शिमला संसदीय क्षेत्र के पहले सांसद आनंद राम सेवल का कार्यकाल 5 वर्ष रहा। दूसरे सांसद डॉ. वाईएस परमार का कार्यकाल ढाई वर्ष, शिवानंद रमौल का कार्यकाल ढाई वर्ष रहा। शिमला जिला से एक मात्र सांसद बालक राम का कार्यकाल भी ढाई वर्ष रहा।

    सिरमौर से भाजपा और सोलन से कांग्रेस प्रत्याशी

    वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप का कार्यकाल पांच वर्ष रहा,  जो कि दोबारा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सिरमौर जिला से दोबारा से अपना प्रत्याशी दिया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने सोलन जिला के कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

    कांग्रेस भाजपा के साथ-साथ सोलन और सिरमौर की जनता में भी अपने-अपने जिले से सांसद चुनने के लिए वोट की राजनीति भी शुरू हो गई हैं। 

                          शिमला संसदीय क्षेत्र से कब-किसने किया प्रतिनिधित्व

    1952 आनंद राम सैवल कांग्रेस पच्छाद सिरमौर
    1957 डॉक्टर वाईएस परमार कांग्रेस पच्छाद सिरमौर
    1959 शिवानंद रमौल कांग्रेस रामाधौन सिरमौर
    1962 से 1971 प्रताप सिंह कांग्रेस नाहन सिरमौर
    1977 बालक राम जनता दल शिमला शिमला
    1980 से 1998 केडी सुल्तानपुरी कांग्रेस कसौली सोलन
    1999 धनीराम शांडिल हिविकां सोलन सोलन
    2004 धनीराम शांडिल कांग्रेस सोलन सोलन
    2009-2014 वीरेंद्र कश्यप भाजपा सोलन सोलन
    2019 सुरेश कश्यप भाजपा पच्छाद सिरमौर

      

    यह भी पढ़ें: क्या यहां से चुनाव लड़ेंगी हरसिमरत कौर बादल? अभी कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित नहीं; बगावत का खतरा

    comedy show banner
    comedy show banner