Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश की इन सीटों पर महिला मतदाताओं का दबदबा, क्‍या चुनाव परिणाम बदलने में निभाएंगी भूमिका?

Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर चुनावी समर तेज हो चुका है। 19 अप्रैल को इन सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। इन सीटों में सीधी शहडोल मंडला जबलपुर बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट शामिल हैं। इन्हीं में से दो सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक रखी है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Tue, 02 Apr 2024 08:05 PM (IST)
मध्य प्रदेश की इन सीटों पर महिला मतदाताओं का दबदबा, क्‍या चुनाव परिणाम बदलने में निभाएंगी भूमिका?
लोकसभा चुनाव 2024: मंडला और बालाघाट में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक।

जागरण न्‍यूज नेटवर्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की मंडला और बालाघाट सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें मंडला और बालाघाट सीट भी शामिल है। अगर बात 2019 लोकसभा चुनाव की करें तो सभी सीटों पर पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक थी।

पहले चरण में सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। सभी छह सीटों पर एक करोड़ 12 लाख 71 हजार मतदाताओं की कुल संख्या है।

यहां सबसे कम मतदाता

मंडला लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 20 लाख 97 हजार मतदाताओं की संख्या है। वहीं सबसे कम मतदाताओं की संख्या छिंदवाड़ा में है। यहां 16 लाख 28 हजार मतदाता हैं। हालांकि पिछले चुनाव में यहां सर्वाधिक 82.4 फीसदी मतदान हुआ था। 83.2 प्रतिशत पुरुषों और 81.3 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। पूरे मध्य प्रदेश में बालाघाट सिर्फ इकलौती सीट थी, जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक थी।

                                      कहां कितने मतदाता?

सीट
पुरुष
महिला
थर्ड जेंडर
कुल
सीधी 10,47,933 9,73,442 17 20,21,392
शहडोल 8,99,234 8,73,676 19 17,72,929
जबलपुर 9,57,090 926224 97 18,83,411
मंडला 10,48,096 10,48,930 25 20,97,051
बालाघाट 9,29,434 941821 15 18,71,270
छिंदवाड़ा 8,22,991 8,05,699 11 16,28,701

                   पिछले चुनाव में छह सीटों का मतदान प्रतिशत

सीट
कुल
पुरुष
महिला
सीधी 69.5 69.4 69.3
शहडोल (एसटी) 74.7 75.5 73.5
जबलपुर 69.4 71.5 67.1
मंडला (एसटी) 77.7 78.3 76.7
बालाघाट 77.6 77.2 77.4
छिंदवाड़ा 82.4 83.2 81.3

यह भी पढ़ें: जानें मध्य प्रदेश की इन आठ सीटों का हाल, किसके सामने कौन है चुनौती; कहीं मतभेद तो कहीं एंटी इनकंबैंसी

यह भी पढ़ें: हिमाचल में किसके नाम दर्ज है सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत, क्या जानते हैं आप?