Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान खत्म, 61.29 फीसदी हुई वोटिंग; जानें किस राज्य में कितने प्रतिशत वोट पड़े
LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 News Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। चुनाव के तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 बजे संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे ही खत्म हो गया था। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हुआ है।
तीसरे चरण का रण खासा दिलचस्प है, क्योंकि इसमें 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। Jagran.Com पर पढ़िए पल-पल की अपडेट...।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं वहां युवाओं में उत्साह है, PM मोदी के प्रति विश्वास है। मुझे पूरा विश्वास है कि तेलंगाना में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी और कम से कम 15 सीट हम जीतेंगे। आज कर्नाटक में भी तीसरे चरण का मतदान हुआ है। कर्नाटक में 28 की 28 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। बिहार में कुछ जगह शाम 4 बजे तक ही मतदान का समय निश्चित किया गया था। शाम पांच बजे तक देशभर में 60 फीसदी मतदान हुआ। असम और बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई।
किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 75.1
यूपी: 57.3
कर्नाटक: 67.26
गुजरात: 56.65
गोवा: 74.27
छत्तीसगढ़: 66.99
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 65.23
पश्चिम बंगाल: 73.93
बिहार: 56.55
एमपी: 63.03
महाराष्ट्र 54.22
LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने कहा कि "25 मई को दिल्ली में मतदान होगा और इसे लेकर हमने सारी तैयारियां की हैं। मतदान से पहले मतदान केंद्र तैयार हो जाएंगे, इस बार हमने मतदान केंद्रों पर और अधिक सुविधा करने की कोशिश की है। हीटवेव को देखते हुए पीने के लिए ठंडे पानी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पिकअप और ड्रॉप सेवाएं, मदद के लिए स्वयंसेवकों की व्यवसथा की गई है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त मात्रा में तैनाती की जाएगी।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। सोनिया ने इसके लिए नरेंद्र मोदी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की। साथ ही कहा कि सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और आइए मिलकर एक मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण करें।
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi says, "Today in every corner of the country, youth are facing unemployment, women are facing atrocities, Dalits, tribals, backward classes and minorities are facing terrible discrimination. This atmosphere is due to… pic.twitter.com/8ik4UgEQw9
— ANI (@ANI) May 7, 2024
LIVE Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश केंद्रीय मंत्री व गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "...क्षेत्र, देश और प्रदेश की जनता में एक विश्वास है कि मोदी है तो मुमकिन है। और आज इसकी झलक हमें आज मतदान में देखने को मिल रही है।"
LIVE Lok Sabha Election 2024 : मालदा, पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मालदा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार श्रीरूपा मित्रा चौधरी के खिलाफ उस समय विरोध प्रदर्शन किया जब भाजपा उम्मीदवार अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं।
LIVE Lok Sabha Election 2024 खगड़िया: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, हमारा देश विश्व का सबसे प्रजातांत्रिक देश है। यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। आज विश्व में सबसे अच्छी विदेश नीति हमारी है...। देश में 400 पार और बिहार की 40 की 40 सीटें हम जीतेंगे।
किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 63.8
यूपी: 46.78
कर्नाटक: 54.20
गुजरात: 47.03
गोवा: 61.39
छत्तीसगढ़: 58.19
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 52.43
पश्चिम बंगाल: 63.11
बिहार: 46.69
एमपी: 54.09
महाराष्ट्र 42.63
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बारपेटा संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। कांग्रेस के दीप बायन के खिलाफ NDA ने असम गण परिषद (AJP) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी को मैदान में उतारा है।
पश्चिम बंगाल के मालदा में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण की वोटिंग जारी है। मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया। मतदान का बहिष्कार कर रही एक महिला ने कहा, "हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सड़कें, ब्रिज नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुननी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे, हम तब यहां बैठे रहेंगे। हम मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।"
#WATCH मालदा, पश्चिम बंगाल: मतदान का बहिष्कार कर रही एक महिला ने कहा, "हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सड़कें, ब्रिज नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुन्नी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे हम तब यहां बैठे… https://t.co/GvGzgdwYWE pic.twitter.com/sNgN8hKegV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "जो लोग वोट जिहाद के नारे लगा रहे हैं, उनका समर्थन पाकिस्तान से जिहाद करने वाले लोग कर रहे हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ वोट जिहाद की बात करते हैं। मैं देश की जनता से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें अपने वोट के जरिए जवाब दें...।
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन का कहना है, "भिंड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह आपसी विवाद के कारण हुआ है। यह किसी मतदान केंद्र से 400 मीटर दूर हुआ है। इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। गुना में खबर आई कि एक बूथ पर 11 वोट डाले गए और ईवीएम में 50 वोट दिखाए गए। कलेक्टर ने इस बारे में पीठासीन अधिकारी और पोलिंग एजेंटों से पूछताछ की। यह खबर गलत है वहां 905 मतदाता थे और उनमें से 295 ने सुबह 11 बजे तक 32% मतदान किया।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: भोपाल (मध्य प्रदेश): तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ग और युवा व बुजुर्ग उम्मीदवार वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में दिव्यांग महिला राधा ने मतदान किया।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 45.88
यूपी: 38.12
कर्नाटक: 41.59
गुजरात: 37.83
गोवा: 49.04
छत्तीसगढ़: 46.14
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 39.94
पश्चिम बंगाल: 49.27
बिहार: 36.69
एमपी: 44.67
महाराष्ट्र 31.55
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम नेयूपी के संभल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर एक प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी किन गतिविधियों में शामिल है। उन्हें लगता है कि हर कोई उनके जैसा है। जाकी रही भावना जैसी...। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अखिलेश का भविष्य उज्ज्वल हो। लेकिन उनकी नैया डुबाने का काम उनके चाचा कर रहे हैं। अखिलेश को उनसे लड़ना चाहिए, मुझसे नहीं।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: संभल, उत्तर प्रदेश: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। संभल लोकसभा सीट पर बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी समाजवादी पार्टी के जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए पाटन के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। वह राजनांदगांव सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार संतोष पांडे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
#WATCH | Durg: Former Chhattisgarh CM and Congress candidate from Rajnandgaon Lok Sabha seat, Bhupesh Baghel, arrives at a polling booth in Patan to cast his vote along with his family.
— ANI (@ANI) May 7, 2024
He is contesting against BJP's sitting MP and candidate Santosh Pandey from Rajnandgaon… pic.twitter.com/uXZHrSFKMA
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम ने कहा, "यहां पर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और आश्चर्य की बात है कि पुलिस खुद यह सब कर रही है। लोगों को वोट डालने के लिए धमकी दी जा रही। बूथ के सामने लोग खड़े होकर नारे लगा रहे हैं, पुलिस को उन्हें हटाने को कहा गया।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : भरूच, गुजरात: कांग्रेस नेता मुमताज पटेल कहते हैं, "मैं नागरिकों से अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध करता हूं...। पिछले 10 वर्षों में हमने भाजपा सरकार देखी है। हमने ट्रेलर देखा है। हम तानाशाही नहीं चाहते हैं।"
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो. सलीम गो बैक के नारे लगाए।
LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा, मतदान तेजी से चल रहा है। मैं पूरे परिवार के साथ मतदान करने गांव जा रहा हूं। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। भाजपा के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: गुजरात: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपना वोट डाला।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: #LokSabhaElections2024 के तीसरे चरण में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपना वोट डाला। pic.twitter.com/CKMUDXDxAq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की।
Raigarh Lok Sabha Election 2024 LIVE: जशपुरनगर जिले के जशपुर विधान सभा क्षेते के आरा मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए जमा हुए मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना मे 8 ग्रामीण घायल हो गए है। घायलो को एम्बुलेंस के सहयोग से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 27.34
यूपी: 26.12
कर्नाटक: 24.48
गुजरात: 24.35
गोवा: 30.94
छत्तीसगढ़: 29.90
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 24.69
पश्चिम बंगाल: 32.82
बिहार: 24.41
एमपी: 30.21
महाराष्ट्र 18.18
LIVE Lok Sabha Election 2024 : भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।' pic.twitter.com/3zg2kFzTuB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE पटना (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं।" पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "वह संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं ये बात जनता समझ गई है।"
#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा' वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर राजद… pic.twitter.com/yZiXmeTGmU
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: सैफई में वोट डालने के बाद मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की अंतर है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE गुजरात के अहमदाबाद में वोट डालने के बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा, मैं दिल्ली से यहां वोट डालने आया हूं। मतदान करना हमारा अधिकार है और जब हम वोट नहीं डालते हैं तो ऐसे लोग चुनकर आ सकते हैं जो देश को कमजोर भी कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान में शामिल होना चाहिए।
LIVE Lok Sabha Election 2024 दिल्ली। पीएम मोदी के 100 दिन के प्लान पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश का कहना है, "वह 4 जून को पूर्व पीएम बन जाएंगे। उन्हें जनादेश नहीं मिलने वाला है। वे यह जानते हैं कि सब दिखावा है। वे बड़े बड़े दावे करते हैं। सच्चाई यही है कि वह 4 जून के बाद आराम से बैठ सकते हैं, क्योंकि उन्हें बाहर कर दिया जाएगा, उन्हें जनादेश नहीं मिलने वाला है." वह यह जानते हैं। यह सब सिर्फ दिखावा है। वह बड़े-बड़े दावे करते हैं...सच्चाई यह है कि वह 4 जून के बाद आराम से बैठ सकते हैं क्योंकि वह अब पीएम नहीं रहेंगे।
LIVE Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के सैफई में अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी की बहुत बुरी हार होने वाली है क्योंकि किसान, युवा, व्यापारी, हर वर्ग के लोग उनसे परेशान हैं।"
LIVE Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सैफई में मतदान किया। डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार हैं।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : अहमदाबाद, गुजरात में वोटिंग जारी है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने अहमदाबाद के प्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: कर्नाटक: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने कलबुर्गी सीट से राधाकृष्ण को और बीजेपी ने उमेश जी जाधव को मैदान में उतारा है।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : कर्नाटक में राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस सरकार विजयी होने जा रही है। मोदी के कार्यकाल के पिछले 10 साल भारत और कलबुर्गी के लिए विनाशकारी रहे हैं। लोग काफी निराश हैं और इस बार वे प्रगति के लिए वोट करेंगे।"
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: बिहार के सुपौल में एक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसकी पहचान शैलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टर का कहना है, उनका निधन सुबह में हुआ।यह वहीं हुआ जहां वह तैनात थे। उन्हें पीएचसी ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। उनके रिश्तेदारों को सूचित किया गया और वे भी आ गए हैं।" यहां पहुंच कर पोस्टमॉर्टम किया गया तो पता चला कि वह डायबिटिक थे।
#WATCH | Bihar: A presiding officer at a polling booth in Supaul passed away allegedly due to heart attack. He has been identified as Shailendra Kumar.
— ANI (@ANI) May 7, 2024
Doctor says, "He passed away in the morning...This happened where he was posted. He was rushed to PHC where he was declared… pic.twitter.com/Q8ggZWjqaC
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: अररिया के पलासी प्रखंड के उत्क्रमित म. वि. पेचैली बूथ पर मंगलवार को मौके पर तैनात होमगार्ड जवान महेंद्र साह की मौत होने की सूचना है। माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि, अभी हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। महेंद्र साह सीतामढ़ी के रहने वाले थे।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जमानगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने जामनगर के एक मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला। कांग्रेस ने जामनगर लोकसभा सीट से जेपी मराविया को और भाजपा ने पूनमबेन मादम को मैदान में उतारा है।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : हुबली, धारवाड़ (कर्नाटक): केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने पोलिंग बूथ नंबर 111 पर अपना वोट डाला।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "इस बार हर वर्ग के लोग मिलकर कांग्रेस को जिताएंगे। लोगों ने यह भी कहा है कि पिछली बार उनसे ग़लती हुई जिसका वे पश्चाताप कर रहे हैं। पश्चाताप करके उन्होंने यह बी आश्वासन दिया है वे कांग्रेस पार्टी को चुनकर लाएंगे।"
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: महाराष्ट्र में वोटिंग जारी है। पुणे के बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ मतदान किया। NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जंगीपुर के एक मतदान केंद्र पर टीएमसी बूथ अध्यक्ष की बीजेपी उम्मीदवार धनंजय घोष से झड़प हो गई।
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: During the third phase of voting for the Lok Sabha Elections, a TMC booth president clashed with BJP candidate Dhananjay Ghosh at a polling booth in Jangipur. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/RF7U7NX5h3
— ANI (@ANI) May 7, 2024
LIVE Lok Sabha Election 2024 : किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 10.12
यूपी: 11.13
कर्नाटक: 9.45
गुजरात: 9.83
गोवा: 11.83
छत्तीसगढ़: 13.24
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 10.13
पश्चिम बंगाल: 14.60
बिहार: 10.03
एमपी: 14.22
महाराष्ट्र 6.64
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: एमपी के सीहोर में विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी पर पूजा-अर्चना की।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: अहमदाबाद (गुजरात): केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने वोट डालने के बाद नारणपुरा स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय मंत्री अमित शाह परिवार सहित गुजरात के मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से मैदान में उतारा है।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: अहमदाबाद: गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा, "लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मैंने मतदान कर दिया है। लोकतंत्र में मतदान करना हमारा फर्ज है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समृद्ध भारत, समर्थ भारत के निर्माण के लिए मतदान करें।"
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: गुजरात के सीएम भूपेंद्र बघेल ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पोरबंदर से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने पोरबंदर के हनोल प्राइमरी स्कूल, बूथ नंबर 12 पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने इस सीट से ललित वसोया को मैदान में उतारा है।
#WATCH | Gujarat: Union Health Minister and BJP candidate from Porbandar, Mansukh Mandaviya casts his vote at a Hanol Primary School, Booth number 12, in Porbandar.
— ANI (@ANI) May 7, 2024
Congress has fielded Lalit Vasoya from this seat.#LokSabhaElections2024 https://t.co/DOcf1OTSnQ pic.twitter.com/Qo3nBNBTyw
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: सैफई, इटावा (यूपी)। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पिछले 14 प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जितना देश में विदेशी कर्ज था उससे पांच गुना 10 साल में पीएम मोदी के कार्यकाल में हो गया। हंगर इंडेक्स में हम 150 से नीचे हैं...। यहां तक कि बांग्लादेश और श्रीलंका भी हमसे ऊपर हैं ।वो 400 पार का नारा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए करते हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।
Prime Minister Narendra Modi shows his inked finger after casting his vote at a polling booth in Ahmedabad, Gujarat#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/ABRs9UGzj3
— ANI (@ANI) May 7, 2024
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: सोलापुर, महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला।
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: पीएम मोदी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने चुनाव में टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है। भारत की चुनाव प्रक्रिया और मैनेजमेंट दुनिया के लोकतंत्र के लिए एक सशक्त उदाहरण है। पीएम मोदी ने सुचारू चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग का अभिनंदन भी किया। साथ ही वोटिंग के लिए अपील करते हुए कहा कि देश वासियों से यही अपील है कि भारी मात्रा में मतदान करें। लोकतंत्र के पर्व को मनाएं। सभी को शुभकामनाएं।
Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। मतदान करने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि निशान हायर सेकंडरी स्कूल में मतदान करने के बाद कहा कि मैं यहां हमेशा मतदान करता हूं। अमित शाह यहां के उम्मीदवार हैं। मैं कल रात को ही आंध्रप्रदेश से आया हूं। गुजरात में हूं। एमपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना जाना है। मैं गुजरात और देश के मतदाताओं से आह्वान करता हूं कि अधिक से अधिक से संख्या में मतदान करें। मैं चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन का भी अभिनंदन करता हूं।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: After casting his vote, PM Modi says, "India's election process, election management is an example for the world's democracies to learn from. The world's biggest universities should do a case study. There are elections in around 64 countries and there… pic.twitter.com/4aWtHDLDe2
— ANI (@ANI) May 7, 2024
LIVE Voting Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi casts his vote for #LokSabhaElections2024 at Nishan Higher Secondary School in Ahmedabad, Gujarat pic.twitter.com/i057pygTkJ
— ANI (@ANI) May 7, 2024
LIVE Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों का अभिवादन किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at a polling booth in Ahmedabad, Gujarat to cast his vote for #LokSabhaElections2024
— ANI (@ANI) May 7, 2024
Union Home Minister Amit Shah is also present. pic.twitter.com/3aA2GUti6s
LIVE Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालेंगे।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां वोट डालने पहुंचेंगे।
Union Home Minister Amit Shah at Nishan Higher Secondary School in Ahmedabad, Gujarat
— ANI (@ANI) May 7, 2024
Prime Minister Narendra Modi will arrive here to cast his vote for #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/ED4WB6SyUp
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।"
LIVE Lok Sabha Election 2024 :एमपी: विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं सभी से अपील करता हूं कि चुनाव लोकतंत्र का महाउत्सव है और मतदान करना लोकतंत्र के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है और इसीलिए वोट जरूर डालें...।"
LIVE Lok Sabha Election 2024 : गांधीनगर लोकसभा सीट गुजरात में बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल से है। 1989 के बाद से इस सीट पर लगातार बीजेपी जीत रही है। इनमें बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से लेकर 2019 तक अमित शाह की जीत शामिल है।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: तीसरे चरण के मतदान से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के जैत गांव में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से देश के 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है।
Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले की कतारें लगना शुरू हो गई हैं। बंगाल के जानीपुर, मुर्शिदाबाद में मतदान से पहले लोगों की कतार लग गई है।
#WATCH | West Bengal: Voters begin forming queues outside a polling booth in Jangipur, Murshidabad.
— ANI (@ANI) May 7, 2024
Voting for the third phase of #LokSabhaElections2024 will begin shortly at 7 am. pic.twitter.com/CnDFaTx2Al
LIVE Lok Sabha Election 2024 गुजरात: अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में तैयारियां चल रही हैं, जहां पीएम मोदी आज तीसरे चरण के लिए अपना वोट डालेंगे। राज्य की 25 संसदीय सीटों पर आज मतदान है। सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल अपनी सीट से निर्विरोध चुने गए।
LIVE Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले ग्वालियर में मतदान केंद्र संख्या- 246, 247 पर तैयारियां की जा रही हैं।
Lok sabha Chunav 2024: बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट के अंतर्गत अलौली, बेलदौर और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अब से कुछ ही देर बाद यानी सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली व दमन और दीव में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: असम: आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले धुबरी में मतदान केंद्र संख्या 88 पर तैयारियां की जा रही हैं।
बंगाल की मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद और असम की धुबरी, बारपेटा, कोकराझार (एसटी) और गुवाहाटी सीटों के लिए मतदान होगा।
बिहार में झंझारपुर, अररिया, सुपौल, खगड़िया और मधेपुरा में वोट डाले जाएंगे। पांचों सीटों पर राजग और महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। पांचों सीटों पर कुल 54 प्रत्याशियों में तीन महिला हैं।
यूपी में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा क्षेत्र के 1.89 करोड़ मतदाता 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, इनमें आठ महिलाएं भी हैं। पिछले चुनाव में इन दस सीटों में से आठ भाजपा और दो सपा ने जीती थी। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव का चुनावी भाग्य इसी चरण में तय होगा।
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर वोट पड़ेंगे जहां से राकांपा (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राकांपा प्रत्याशी सुनेत्रा पवार आमने-सामने हैं।
मध्य प्रदेश में मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) सीटों के लिए मतदान होगा। गुना से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से हैं।
गांधीनगर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी हैं। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट का प्रतिनिधित्व लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज कर चुके हैं। पार्टी 1989 से इस सीट पर अपराजित है। शाह का मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है। 2019 के लोकसभा चुनाव में शाह ने सीजे चावड़ा को 5.55 लाख वोटों से हराया था, जो चुनाव बाद में भाजपा में शामिल हो गए।
विदित हो कि सात चरणों में हो रहे चुनाव में 19 अप्रैल को मतदान के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट पड़े थे। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण में 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 89 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ।
असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक की 14, गोवा की दो, मध्य प्रदेश की नौ, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, बंगाल की चार, दादर और नगर हवेली व दमन और दीव की दो सीटों के लिए सात मई को वोट पड़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद सिटी के बूथ पर मतदान करेंगे। तीसरे चरण में गुजरात की 26 में से 25 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। राज्य की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुना जा चुका है।
इस चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रल्हाद जोशी, सपा की डिंपल यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला और बरेली।
बिहार: झांझरपुर, सौपाल, अरेरिया, मधेपुरा और खगड़िया।
गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर।
कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा।
महाराष्ट्र: रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले।
मध्यप्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल, राजगढ़ और बैतूल।
छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।
असम: कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।
दमन और दीव: दादरा एवं नगर हवेली।
गोवा: उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।
पश्चिम बंगाल: मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान होगा।