By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
Published: Fri, 08 Sep 2023 05:30 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी संगठन को लेकर नेताओं के बीच हो रहे झगड़े ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, रोहतक: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी दसों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी संगठन इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की नौ साल में किए गए विकास कार्यों व जन कल्याण की नीतियों को लेकर जन-जन तक कार्यकर्ता जाएंगे।
कामकाज की बुकलेट कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे
नौ साल के कामकाज की बुकलेट कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। ग्रोवर वीरवार को सिंचाई विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी संगठन को लेकर नेताओं के बीच हो रहे झगड़े को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है, उनको तो कुर्सी की चिंता सता रही है।
उन्होंने कहा पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया। हरियाणा एक, हरियाणवी एक का नारा देते हुए समान रूप से विकास कार्य किए। देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया सनातन धर्म को खत्म करने की बात करता है। लेकिन उनको यह नहीं पता कि धनातन धर्म अब भारत ही नहीं बल्कि विश्व में फैल रहा है।
ग्रोवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रोहतक में कांग्रेस शासनकाल से ज्यादा विकास किया है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ऐलिवेटेड रोड़ एवं एवं ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक की सौगात भाजपा की सरकार ने दी है। शहर में अनेक पार्को एवं सामुदायिक शौचायलों का निर्माण किया गया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, सतीश नांदल, रमेश भाटिया, सुरेंद्र माडू, कुलविंद्र सिक्का आदि सहित उपस्थित रहें।