Move to Jagran APP

मुस्लिम आबादी वाली सीटें जीतने में भाजपा अव्वल, 96 में से 46 पर खिला कमल

भाजपा ने मुस्लिम सिख और ईसाई आबादी वाली 130 में से 53 सीटें जीती हैं। इनमें सबसे ज्यादा वो सीटें शामिल हैं जहां 20 फीसद से ज्यादा मुस्लिम आबादी है।

By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:25 PM (IST)
मुस्लिम आबादी वाली सीटें जीतने में भाजपा अव्वल, 96 में से 46 पर खिला कमल
मुस्लिम आबादी वाली सीटें जीतने में भाजपा अव्वल, 96 में से 46 पर खिला कमल

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी 300 का आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा की इस प्रचंड जीत में अल्पसंख्यक सीटों ने भी अहम भूमिका निभाई है। इनमें मुस्लिम, सिख और ईसाई आबादी वाली 53 सीटें भी शामिल हैं। मुस्लिम, सिख और ईसाई आबादी वाली 130 में से सबसे ज्यादा सीटें जीतने में भाजपा कामयाब रही है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुस्लिम बहुलता वाली सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली है। हालांकि, पिछली बार भी टीएमसी ने ही ये सब सीटें जीती थीं। इसके अलावा सिख आबादी वाली सीटें जीतने में कांग्रेस को सफलता मिली है। 

loksabha election banner

20 फीसद मुस्लिम आबादी वाली सीटें
देश में 20 फीसद मुस्लिम आबादी वाली 96 सीटें हैं, जिनमें से 46 पर भाजपा को जीत मिली है जो 2014 के मुकाबले दो कम हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस पार्टी को 14 सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस एक सीट की बढ़त के साथ 11 सीटें जीत सकी है, जबकि 2014 में उसे 10 सीटें मिली थीं। इसके अलावा बसपा 4 और जेडीयू 4 सीटें जीतने में कामयाब रही हैं। मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर 14 सांसद ने भी जीत दर्ज की है। 

20 फीसद ईसाई आबादी वाली सीटें
देश में 20 फीसद ईसाई आबादी वाली 19 सीटें हैं, जहां भाजपा को 4 सीटें मिली हैं। पिछली बार 2014 में पार्टी 5 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। सबसे ज्यादा 10 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। झारखंड की एक सीट के अलावा सभी सीटें पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में हैं। 

20 फीसद सिख आबादी वाली सीटें
20 प्रतिशत सिख आबादी वाली 15 सीटों की बात करें तो भाजपा को 6 पर जीत हासिल हुई हैं, जबकि कांग्रेस ने 8 पर जीत दर्ज कराई है। पंजाब आबादी वाली सबसे ज्यादा सीटें पंजाब में हैं। यहां जीत का औसत पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले बढ़ा है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.