Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Result 2019: मोदी सुनामी में बह गया विपक्ष, भाजपा 300 के पार

India Election 2019 Results Live Update लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम घोषित हो गए हैं। नतीजों के बाद साफ हो गया है कि अब भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है।

By Amit SinghEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 07:39 PM (IST)
Lok Sabha Election Result 2019: मोदी सुनामी में बह गया विपक्ष, भाजपा 300 के पार
Lok Sabha Election Result 2019: मोदी सुनामी में बह गया विपक्ष, भाजपा 300 के पार

नई दिल्ली, जेएनएन। India Election Results 2019 Live Updates: इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम घोषित हो गए हैं। नतीजों के बाद साफ हो गया है कि अब भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है। इस बार मोदी लहर नहीं सुनामी चली, जिसमें विपक्ष बह गया। भाजपा ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 542 में से 303 सीटों पर जीत मिली है। उधर, कांग्रेस ने 52 सीटों पर दर्ज की। वहीं, कई राज्यों जैसे दिल्ली, हिमाचल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मुंबई सहित कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

loksabha election banner

Lok Sabha Election 2019 Result Live Updates:

24May- 7:00 PM: 17 वीं लोकसभा की मतगणना पूरी हो गई है। इसमें 30 घंटे का समय लगा। चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारीक घोषणा कर दी है। अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिम सीट पर भी भाजपा को जीत मिली है। किरण रिजिजू यहां से भाजपा के प्रत्याशी थे। 

24May- 2:20 PM: चुनाव आयोग ने 541 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सिर्फ एक सीट पर परिणाम आना बाकी है। भाजपा 302 सीट जीत चुकी है और 1 सीट पर आगे चल रही है।


24May- 11:26 AM: चुनाव आयोग ने अब तक 542 सीटों का परिणाम घोषित नहीं किया है। 5 सीटों पर अब तक गिनती चल रही है। भाजपा को 302 सीटों पर विजयी घोषित कर दिया गया है और एक सीट पर वह आगे चल रही है। बीजू जनता दल 10 सीटें जीत चुकी है और 2 पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी 9 सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर वह आगे चल रही है। उधर, वाइएसआर कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। इसके अलावा 537 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

24May- 10:56 AM: लोकसभा की 542 में से 9 के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। भाजपा अब तक 299 सीटों पर जीत चुकी है और 4 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 52 सीटें जीत चुकी है। तृणमूल कांग्रेस 22 सीटों पर जीत कर चुकी है। बीजू जनता दल 10 सीटें जीत चुकी है और 2 पर आगे चल रही है।

24May- 9:16 AM: भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ओडिशा की पुरी सीट से हार गए हैं। उन्‍हें बीजेडी के पिनाकी मिश्रा 11000 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

24May- 8:36 AM: लोकसभा की 542 में से 15 के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। भाजपा अब तक 298 सीटों पर जीत चुकी है और 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 52 सीटें जीत चुकी है। तृणमूल कांग्रेस 22 सीटों पर जीत कर चुकी है। बीजू जनता दल 5 सीटें जीत चुकी है और 7 पर आगे चल रही है।

24May- 8:03 AM: चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा की 542 सीटों में से 523 सीटों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा अब तक 295 सीटों पर जीत चुकी है और 8 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 52 सीटें जीत चुकी है। तृणमूल कांग्रेस 22 सीटों पर जीत कर चुकी है।

24May- 7:30 AM: चुनाव आयोग के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7.30 बजे लोकसभा की 542 सीटों में से 511 सीटों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा अब तक 290 सीटों पर जीत चुकी है और 13 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 50 सीटें जीत चुकी  है। 2 सीटें पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस 19 सीटें चुकी है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल यूनाइटेड 16 सीटें जीत चुकी है। डीएमके 22 सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है। शिवसेना 18 सीट जीत चुकी है। आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी 21 सीटें जीत चुकी है और 1 सीट पर आगे चल रही है। तेलंगाना राष्‍ट्र समिति नौ सीटें जीत चुकी है। बहुजन समाज पार्टी नौ सीटें जीत चुकी है और एक पर आगे चल रही है।      

24May- 6:59 AM: झारखंड की कुंती लोकसभा सीट से भाजपा के अर्जुन मुंडा 1445 वोटों से विजयी  रहे। 

24May- 6:40 AM: उत्‍तर प्रदेश में मैनीपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव और आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव विजयी रहे। 

24May-5:30 AM: कांग्रेस की सोनिया गांधी उत्‍तर प्रदेश की रायबरेली सीट फिर से जीतने सफल रहीं।   

शुक्रवार तड़के 4.15 बजे लोकसभा की 542 सीटों में से 494 सीटों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा अब तक 285 सीटों पर जीत चुकी है और 18 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 50 सीटें जीत चुकी है। 2 सीटें पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस 19 सीटें चुकी है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल यूनाइटेड 16 सीटें जीत चुकी है । डीएमके 22 सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है। शिवसेना 17 सीट जीत चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है।

2.05 बजे: लोकसभा की 542 सीटों में से 455 सीटों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा अब तक 271 सीटों पर जीत चुकी है और 32 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 45 सीटें जीत चुकी  है। 7 सीटें पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस 19 सीटें चुकी है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल यूनाइटेड 15 सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है।

12.20 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बधाई संदेश देने पर धन्यवाद कहा है। पीएम मोदी ने लिखा है, राहुल गांधी आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। 

12.10 बजे: केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर को 99989 वोटों से जीत हासिल हुई है। 

12.00 बजे: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग 25 मई को दिल्ली में आयोजित होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार पर मंथन किया जाएगा।

11.35 बजे: सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अफजल अंसारी ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को 119392 वोटों से हरा दिया। इस जीत के बाद अंसारी ने कहा, "गाजीपुर के लोगों ने अपना फैसला दिया है, मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। 

मैं खुद को धन्य मानता हूं।"

11.30 बजे: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव जीतने की बधाई दी है। राष्ट्रपित ट्रंप ने कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को प्रचंड बहुमत वाली जीत के लिए शुभकामनाएं। पीएम मोदी की वापसी से भारत-अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे। मैं चाहता हूं कि हम मिलकर काम करें।" 

11.20 बजे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बधाई ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है, "धन्यवाद पीएम इमरान खान। मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मैं हमेशा शांति और विकास के पक्ष में रहा हूं।"

11.00 बजे: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी 125549 वोट से हार गए। सिंधिया को भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह (डॉ केपी यादव) ने करारी शिकस्त दी है। सिंधिया पिछली बार एक लाख 20 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीते थे।

10.00 बजे: नोर्थ ईस्ट दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष और एक्टर मनोज तिवारी ने कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को 366102 वोटों से हराया है। 

9.50 बजे: दिल्लू पूर्वी लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर ने अरविंदर सिंह लवली और आतिशी को बुरी तरह हराया है। गौतम गंभीर 391222 वोटों से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

  

9.40 बजे: पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने 82459 वोट से जीत हासिल की है। 

8.27 बजे: प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में केवल दो जाति हैं, एक है गरीब और दूसरी है जो गरीबों को गरीबी से निकालना चाहती है।  

8.23 बजे: पीएम मोदी: 2014 से 2019 आते-आते सेकुलरिज्म की जमात ने बोलना बंध कर दिया। इस चुनाव में एक भी राजनैतिक दल सेकुलरिज्म का नकाब पहनकर जनता को गुमराह नहीं कर पाया।

8.20 बजे: आज देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली भर दिया है। मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सिर झुकाकर नमन करता हूं: नरेंद्र मोदी

8.15 बजे: पीएम मोदी ने भाजपा की जीत पर कहा, "अगर ये किसी की जीत है तो ये हिंदुस्तान की जीत है। ये जनता की जीत है। बीजेपी और एनडीए इस जीत को जनता को समर्पित करती है। मैं सभी जीतने वालों को बधाई देता हूं, फिर चाहे वे किसी भी पार्टी या जगह से लड़े हों।"

8.10 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि दो से दोबारा आने तक इस यात्रा में तमाम उतार-चढ़ाव, दो थे तब भी हम निराश नहीं हुए। हमने तब भी अपने आदर्शों को नहीं छोड़ा था और ना ही अब छोड़ेगे। 

8.00 बजे: पीएम मोदी ने कहा कि ये विजय जनता जनार्दन की विजय है, किसी दल या नेता की नहीं है। क्योंकि ये चुनाव किसी पार्टी ने नहीं बल्कि देश की जनता ने लड़ा था। 

7.53 बजे: पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय से देश की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आज स्वयं मेघराज भी इस विजय उत्सव में शरीक होने के लिए हमारे बीच हैं।

7.45 बजे: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "हिंसा और हेराफेरी के बावजूद भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 18 सीट जीती हैं। ये दर्शाता है कि भाजपा वेस्ट बंगाल में अपनी पैठ बना सकती है।" 

7.40 बजे: भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा है कि ये ऐतिहासिक जीत है। पचास साल के इतिहास में किसी पार्टी ने अकेले दम पर लगातार दो बार बहुमत हासिल किया है।

7.38 बजे: लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा है, "चुनाव के नतीजे उम्मीद और लोगों के सेंटीमेंट के खिलाफ हैं। खैर, जब देश के स्वतंत्र संस्थान सरकार की ओर घुटनों पर झुक जाएं को देश की जनता को उसके खिलाफ खड़े हो जाना चाहिए।"

7.34 बजे: देश की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी समेत  बीजेपी के तमाम बड़े नेता पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, थावर चंद गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं।

7.30 बजे: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। हम आशा करते हैं कि बिहार दो इंजनों के साथ यहां के लोगों की समस्याएं दूर करेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारे पास परेशान होने का कोई कारण नहीं है, हम आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे।

7.22 बजे: विधानसभा चुनाव में टीडीपी को हार मिलने के बाद एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। इसके साथ-साथ चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी और उड़ीसा के मुख्यमंत्री को जीत की बधाई दी है।

7.15 बजे: पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर कार्यकर्ता फूलों की बरसा कर रहे हैं। उधर, इंद्रदेव भी मेहरबान हैं, जो बारिश आ रही है।

7.06 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के मुख्यालय पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।

7.05 बजे: वाराणसी से 479505 वोटों से जीतने के बाद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा है, "धन्यवाद काशी! इस महान भूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोकसभा में एक बार फिर काशी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। काशी के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, इसके लिए उन सबका आभार।"

7.00 बजे: बीजेपी के गढ़ गोरखपुर से 3 लाख से ज्यादा वोटों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशी और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने कहा ये सत्य की जीत है।

6.50 बजे: एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनाव के नतीजो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चुनाव आयोग को स्वतंत्र होना चाहिए। ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान होना चाहिए। ईवीएम की हेराफेरी नहीं बल्कि हिंदू दिमाग की हेराफेरी हुई है। 

6.35 बजे: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, इजराइल के पीएम, फ्रांस के राष्ट्रपति, मालदीव के राष्ट्रपति, श्रीलंका के पीएम और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने भी पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव जीतने की बधाई दी है।

6.30 बजे: मध्य प्रदेश के भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने अपनी हार स्वीकार की है और कहा है कि मुझे जनता का फैसला स्वीकार है।

6.20 बजे: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बात का खंडन कर दिया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा दे रहे हैं। 

6.15 बजे: अब चौकीदार की भावना को हम आगे लेकर जाएंगे। इस भावना को जिंदा रखें और भारत के विकास में हाथ बढ़ाएं। मैं अपने ट्विटर से चौकीदार शब्द को हटा रहा हूं, लेकिन मेरे लिए ये अभिन्न हिस्सा बन गया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप भी ऐसा करें। 

6.10 बजे: भोपाल में काउंटिंग सेंटर पर बैठे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर। 

6.03 बजे: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं।

5.58 बजे: राहुल गांधी ने कहा, मैं पीएम मोदी और बीजेपी को बधाई देता हूं। मैं बतौर भारतीय देश की जनता के फैसले का सम्मान करता हूं कि उन्होंने चाहा नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनें।

5.54 बजे: राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को दी बधाई। ईरानी यूपी के अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी से आगे चल रही हैं।

5.53 बजे: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू।

5.52 बजे: बीजेपी प्रत्याशी नलिन कुमार कटील कर्नाटक की दक्षिण कन्नड सीट से जीत 274621 वोटों से जीत गए।

5.50 बजे: कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के हावड़ा ब्रिज पर बीजेपी के समर्थकों ने पार्टी की जीत को सेलिब्रेट किया।

#WATCH BJP supporters celebrate on Howrah bridge, West Bengal. #ElectionResults2019 pic.twitter.com/WqxH2VR3E1
— ANI (@ANI) May 23, 2019

5.45 बजे: अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा चुनाव जीतने की बधाई दी। 

5.35 बजे: कर्नाटक टुमकुर सीट से जेडी(एस) प्रमुख एचडी देवगौड़ा 12,387 वोटों से पीछे चल रहे है।

5.30 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा  हमारे गठबंधन में रखा गया विश्वास कायम है और हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की शक्ति देता है।

5.15 बजे:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आशा करते है आगे चलकर हम दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करेंगे।

5.03 बजे: पंजाब गुरदासपुर में रुझानों में आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल ने समर्थकों से मुलाकात की।

 

4.58 बजे: पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती पिछड़ीं, बीजेपी के राम कृपाल यादव ने बनाई बढ़त

4.50 बजे: लोकसभा चुनाव परिणामों को 'ऐतिहासिक' और 'अभूतपूर्व' करार देते हुए, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि जनादेश एक नए भारत के राष्ट्रवाद और तेजी से विकास के लिए है। सोनोवाल ने भाजपा की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व को श्रेय दिया। 

4.40 बजे: अमेठी में राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी के भारी पड़ रही है। फिलहाल, ईरानी राहुल गांधी से 20,000 वोटों से आगे हैं।

4.35 बजे: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी बढ़त, 385334 वोटों से आगे।

4.30 बजे: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम गुलबारगा में हम जो नतीजे आ रहे है उन्हें स्वागत करते है। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते है। हम इस बारे में चर्चा करेंगे की हमसे क्या गलतियां हुई और हम किस तरह से पार्टी को मजबूत बना सकते हैं। 

4.20 बजे: मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2 लाख 90 हजार वोटों से आगे है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पीछे है। 

4.00 बजे: आ रहे नतीजों पर लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि यह एक ऐसी अद्भुत अनुभूति है कि भारत जैसे बड़े और विविध देश में चुनावी प्रक्रिया इतनी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और इसके लिए सभी मतदाताओं और एजेंसियों की में प्रशंसा करता हूं।

3.40बजे: बिहार में पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद लगभग 1 लाख वोटों से आगे है, जबकि उनके सामने कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा पीछे है।

3.37 बजे: वायनाड में राहुल गांधी लगभग 8 लाख की वोटों से आगे है। जबकि वह अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से लगभग 14000 वोटों से पीछे हैं।

3.30 बजे: दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। भारी संख्या में बीजेपी कार्यालय के बाहर समर्थक मोदी के नारे लगा रहे हैं। इसी बीच अमित शाह भी वहां पहुंच गए हैं।

  

3.15 बजे: गुजरात के गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करीब 5 लाख 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

3.10 बजे: एनसीपी शरद पवार ने कहा कि मैं देश की जनता का फैसला मुझे स्वीकार है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को अभी भी ईवीएम को लेकर मन में शंका है। उन्होंने कहा कि राजीन गांधी के समय पर कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन, उस वक्त किसी ने भी चुनाव पर शंका नहीं जताई थी। ऐसा ही अटल बिहारी वाजपेयी के समय पर भी हुआ था। 

3.00 बजे: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए की जीत पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। अमित शाह ने लिखा है, "यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है।  यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पाँच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देता हूं।

2.55 बजे: रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने बीजेपी को लोकसभा चुनाव में मिल रहे प्रचंड बहुमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीग्राम के जरिए बधाई संदेश भेजा है। 

2.48 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी(एनडीए) को मिल रही बड़ी जीत के लिए देशवासियों को धन्यवाद किया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत। 


2.45 बजे: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन पर बधाई दी है। 

2.43 बजे: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई।

2.40 बजे: सुपरस्टार रजनीकांत ने पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनावों में रुझानों के मुताबिक मिल रही बड़ी जीत बधाई दी है। रजनीकांत ने अपने ट्विटर पर लिखा है, 'आपने कर दिखाया'।

2.30 बजे: उत्तर प्रदेश के अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष और प्रत्याशी राहुल गांधी से 11126 वोटों से आगे चल रही हैं।

2.25 बजे: बीजेपी प्रत्याशी रवि शंकर प्रसाद बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से 144249 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी सीट से कांग्रेस ने बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को उतारा है।

2.20 बजे: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी मुन मुन सेन ने रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो से 65 हजार वोटों से पीछे चल रहीं मुन मुन सेन भावुक दिखी और कहा मैं काउंटिंग से दुखी हूं। 

2.05 बजे: बिहार के बेगूसराय में बीजेपी और सीपीआई के समर्थक भीड़े, हिंसक झड़प के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

1.50 बजे: उमर अब्दुल्ला ने मोदी-शाह को जीत की बधाई दी, साथ ही महबूबा मुफ्ती ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाए दी है। 

1.40 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे भाजपा के मुख्य कार्यालय से शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। साथ ही 26 मई को सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। 

1.25 बजे: शुरुआती रुझानों के आते ही कई विदेशी मंत्रियों ने पीएम मोदी को बधाई दी है। मालदीव के विदेश मंत्री, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना सहित इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है। 

1.20 बजे: बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर 5000 वोटों से आगे

1.10 बजे: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से लगभग 3.8 लाख वोटों से आगे है। हालांकि, राहुल अमेठी में अभी भी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से पीछे है।

1.00 बजे: मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों पर एनडीए आगे। वहीं, आजमगढ़ में निरहुआ तो लखनऊ में पूनम सिन्हा पीछे

12.55 बजे: भाजपा के हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत के लोगों ने एक बार फिर मोदी जी को देश का नेतृत्व करने का मौका दिया है, वे उनसे प्यार करते हैं। मैं मोदी जी का समर्थन करने के लिए भारत के लोगों, विशेषकर पूर्वोत्तर के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मोदी जी हमें आगे ले जाएंगे।

12.50 बजे: पीलीभीत सीट से बीजेपी के वरुण गांधी आगे, महाराष्ट्र में रुझान देखने के बाद बीजेपी समर्थकों ने खुशी के साथ जश्न मना रहे हैं।

 

12.45 बजे: जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों में जोश भी बढ़ रहा है। राजस्थान जयपुर में बजेपी कार्यकर्ताओं जश्न मना रहे है। 

12.35 बजे: शुरुआती रुझानों में जहां बीजेपी को भारी बहुमत मिल रहीं है। वहीं, कई राज्यों में अभी तक कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। ओडिशा,दिल्ली,जम्मू-कश्मीर, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, मुंबई सहित कई जगहों पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। 

12.20 बजे: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो, बैरकपुर से भाजपा के अर्जुन सिंह और जाधवपुर से टीएमसी के मिमी चक्रवर्ती  बढत बनाए हुए हैं।

12.12 बजे: हैदराबाद से मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असुद्दिन औवेसी 85,000 वोटों से आगे चल रहे है।

12.08 बजे: आज शाम बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल।

11.58 बजे: महाराष्ट्र में पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंडे सोलापुर से पीछे चल रहे है। वहीं, एनसीपी की सुप्रिया सुले बारामती से बढ़त बनाए हुए हैं। 

11.50 बजे: अमेठी में राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं, वहीं स्मृति ईरानी 4,500 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। 

11.45 बजे: रूझानों के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि निश्चित ही मेरी जीत विजय होगी, मेरी विजय में धर्म की विजय होगी, अधर्म की नाश होगाष मैं भोपाल की जनता का आभार देती हूं।

11.35 बजे: उरी सीट से भाजपा उम्मीदवार और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा 700 वोटों से फिलहाल, आगे हो गए हैं। 

11.35 बजे: सुलतानपुर सीट से मेनका गांधी लगभग 10,000 वोटों से पीछे चल रही हैं। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी फिलहाल, पिछड़ रहे है। 

11.30 बजे: गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने अपने घर के बाहर मे मीडिया से मुलाकात की।

11.25 बजे:  अभी चक सामने आ रहे रुझानों में गुजरात, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता जा रहा है। 

11.15 बजे: मतगणना के बीच कांग्रेस का मंथन शुरू, राहुल गांधी ने मिलन के प्रियंका गांधी पहुंची। 

11.08 बजे: शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी दफ्तर जाएंगे। 

11.00 बजे: पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से TMC कैंडिडेट और फिल्म एक्ट्रेस नुसरत जहां आगे है।

10.55 बजे: वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी 70 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। गठबंधन की शालिनी राय दूसरे तो कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर हैं।

10.50 बजे:गुरदासपुर सीट से सनी देओल 14000, मथुरा सीट से हेमा मालिनी 16000, दिल्ली में हंसराज हंस 40000 वोटों से आगे

10.40 बजे: सभी 542 सीटों के रुझानों में NDA को 338, UPA को 102 और अन्य को 102 सीटों पर बढ़त

10.30 बजे: गुजरात के गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 125000 वोटों से आगे

10.26 बजे: अमेठी में राहुल और स्मृति के बीच कांटे की टक्कर, पल-पल बदल रहे चुनावी समीकरण। फिलहाल, स्मृति ईरानी आगे चल रही है।

10.24 बजे: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। 

10.20 बजे: रापमुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा आगे चल रही हैं। वहीं आजम खान पिछड़ रहे हैं। 

10.11 बजे: बिहार के पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे, कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पीछे हैं।

10.05 बजे: मध्य प्रदेश में बीजेपी 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस 11 पर आगे, वहीं उत्तराखंड में पांचों सीटों पर बीजेपी ने बढ़ बनाई हुई है। 

9.55 बजे- अमेठी में राहुल गांधी ने रफ्तार पकड़ ली है। राहुल फिलहाल, 1700 वोटों से आगे है। 

9.50 बजे- बिहार के पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। उरी सीट से संबित पात्रा पीछे है। 

9.40 बजे- आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे चल रहे है। वहीं, कन्नौज से उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी बढ़त बनाई हुई है। रायबरेली से सोनिया गांधी 7000 वोटों से आगे चल रही हैं। 

9.35 बजे- रुझानों में मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। एनडीएन ने फिलहाल, 300 का आंकड़ा पार कर लिया है।

9.30 बजे- शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। बता दें किबिहार के बेगुसराय में कन्हैया कुमार पीछे चल रहे है। बेगुसराय से गिरिराज सिंह 15000 वोटों से आगे। 

9.25 बजे- कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 6000 वोटों से आगे चल रही है। वहीं राहुल गांधी ईरानी ने काफी पीछे है। 

9.20 बजे- शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वाराणसी  में पीएम नरेंद्र मोदी 21336 वोटों से आगे हैं। 

9.15 बजे- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से चुनावी मैदान में है। फिलहाल, वायनाड में राहुल 5000 वोटों से आगे हैं। वहीं, अमेठी से वह पीछे चल रहे है। 

9.00 बजे- मध्यप्रदेश भोपाल से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, जबलपुर से विवेक तानका पीछे चल रहे हैं। 

8.55 बजे: अमेठी से आ रहे रूझानों में राहुल गांधी पर स्मृति इरानी भारी पड़ रही हैं। फिलहाल, ईरानी 2000 वोटों से आगे चल रहीं है। रायबरेली से सोनिया गांधी ने बढ़त बनाई हुई है।  

8.50 बजे: सुल्तानपुर से मेनका सिंह, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा और नागपुर से नीतिन गडकरी आगे चल रहे है। रामपुर से जया प्रदा पीछे तल रही है। बात करे पश्चिम बंगाल की तो वहां तृणमूल कांग्रेस ने 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 

8.45 बजे:  गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन आगे चल रहे है, वहीं, महाराष्ट्र से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पीछे है।

8.40 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार राज बब्बर पीछे चल रहे है। बब्बर के खिलाफ भाजपा ने राज कुमार चाहर, तो बसपा ने श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को मैदान में उतारा था।

8.35 बजे: राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे है, वहीं स्मृति ईरानी ने फिलहाल, बढ़त बनाई हुई है। गांधीनगर से अमित शाह, लखनऊ ने राजनाथ सिंह, गुरदासपुर से सनी देओल ने आगे है।

8.33 बजे: मैनपुरी से मुलायम सिंह, यूपी के आंवला से बीएसपी आगे चल रही है। 

8.32 बजे: वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे। 

8.30 बजे: उत्तर प्रदेश में बीजेपी और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर।

8.20 बजे: रूझान आने लगे है। शुरुआती रूझानों में फिलहाल, NDA 62, UPA 20, अन्य 2 सीटों पर आगे।

8.15 बजे: शुरुआती रूझानों में NDA को बढ़त। फिलहाल, एनडीए 42 सीट पर तो यूपीए 20 सीट पर आगे है।

8.05 बजे: बैंगलुरू में मतगणना की तस्वीरें सामने आ रही है। यहां माउंट कार्मल स्कूल में मतगणना केंद्र में मतो की गिनती शुरू हो चुकी है। 

8.00 बजे: लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतगणतना शुरू हो गई है। अब से थोड़ी ही देर में रूझान आने लगेंगे। हालांकि, नतीजें आने में थोड़ी समय लगेगा। इसकी घोषणा चुनाव आयोग पहले ही ककर चुका है।  

7.40 बजे: आज होगा 8,040 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली है मतगणना। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। 

7.35 बजे: महज 20 मिनट में शुरू होने वाली है मतगणना। चुनावी नतीजे देर शाम घोषित किए जाएंगे।

7.30 बजे: केरल के कलपेट्टा, वायनाड (जहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में है) में मतगणना केंद्र के बाहर लोगों को जमावड़ा लग गया है। भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए है। 

7.25 बजे: भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह मतगणना केंद्र के लिए निकल गए है। मतदान केंद्र के लिए निकलने से पहले उन्होंने कहा कि जीतका 100 प्रतिशत भरोसा है।  

7.20 बजे: नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस  उम्मीदवार अजय माकन भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में होंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस जीत जाएगी और सरकार बनाएगी। राहुल गांधी होंगे पीएम दिल्ली में लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

7.15 बजे: पंजाब के जालांधर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हो गए है। 

7.10 बजे: गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन ने मतगणना शुरू होने से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया। 

7 बजे: कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कर्नाटक के कालबुर्गी से भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव ने कहा कि नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे और मुझे उम्मीद है कि मैं सीट जीत जाऊंगा।। इसके बाद, एक-दो दिनों के भीतर यह गठबंधन सरकार अपने दम पर गिरने वाली है और फिर भाजपा सरकार बनाएगी।

6.57 बजे: बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे। मुझे विश्वास है कि मैं इस देश में कानून और नीति निर्माण में योगदान कर सकूंगा।

6.55 बजे- केरल के तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन ने कहा कि  राज्य के विकास और अपने लोगों के कल्याण के लिए, मुझे लगता है कि केरल को दिल्ली में एनडीए सरकार के साथ बढ़ना चाहिए। अब जब केरल मुख्य धारा में आ रहा है, तो मुझे बहुत विश्वास है कि मैं चुनाव में जीतूंगा।

6.53 बजे- कर्नाटक से जद (एस) मांड्या के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी ने मतगणना शुरू होने से पहले म्याऊ में चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की।

6.50 बजे- बैंगलुरू, मध्यप्रदेश, महराष्ट्र समेत सभी जगहों पर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हो गए है। 

 

6.45 बजे- केरल के तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन अय्यागुरु आश्रम, थाइकौद में पूजा की। राजशेखरन को कांग्रेस के शशि थरूर और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार सी दिवाकरन के खिलाफ मैदान में उतारा गया। 

6.40 बजे- सात चरणों में सपन्न हुआ मतदान
2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में लड़ा गया। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए तो 19 मई को आखिरी चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में 91, दूसरे में 97, तीसरे में 117, चौथे में 71, पांचवें में 51 और छठे-सातवें में 59-59 सीटों पर वोट डाले गए। 543 सीटों में से कुल 542 सीटों पर ही मतदान हो पाया था, तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर सुरक्षा कारणों की वजह से मतदान टाला गया था।

6.30 बजे- 8000 से अधिक प्रत्याशी मैदान में
542 सीटों पर 8000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सात चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय संसदीय चुनाव में यह सबसे अधिक मतदान है।

6.20 बजे- पहली बार EVM औऱ VVPAT पर्ची का होगा मिलान
लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। यह मिलान प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों में होगा। चुनाव आयोग ने अभी तक गुरुवार को होने वाली मतगणना के केन्द्रों की संख्या उपलब्ध नहीं कराई है।

6.00 बजे- सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती
प्रक्रिया के मुताबिक, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं (सर्विस वोटर) की संख्या करीब 18 लाख है। इनमें सशस्त्र बल, केन्द्रीय पुलिसबल और राज्य पुलिसबल के जवान शामिल हैं, जो अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर तैनात हैं। विदेश में भारतीय दूतावासों में पदस्थ राजनयिक और कर्मचारी भी सेवा मतदाता हैं। इन 18 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 16.49 लाख ने 17 मई को अपने अपने रिटर्निंग अधिकारियों को डाक मतपत्र भेज दिए थे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हाथों से डाक मतपत्रों को गिनने में कम से कम कुछ घंटे का समय लगेगा। पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों को अंत में गिना जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.