Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : उप्र में एक्जिट पोल से भी ज्यादा सीट जीतेगी भाजपा : महेंद्र नाथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि अमित शाह का लाभार्थी संवर्ग को जोड़ने का मंत्र अपनाकर भाजपा ने विपक्ष के जातीय समीकरण को ध्वस्त कर दिया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 10:00 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : उप्र में एक्जिट पोल से भी ज्यादा सीट जीतेगी भाजपा : महेंद्र नाथ
Lok Sabha Election 2019 : उप्र में एक्जिट पोल से भी ज्यादा सीट जीतेगी भाजपा : महेंद्र नाथ

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय अपने ससंदीय क्षेत्र चंदौली में मतदान समाप्त होने के बाद मंगलवार को राजधानी लौटे तो उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हुए थे। एक्जिट पोल के नतीजों से भी आगे उनकी उम्मीदें आसमानी थीं और उन्होंने दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी। इसका सबसे बड़ा श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। यह भी कहा कि अमित शाह का लाभार्थी संवर्ग को जोड़ने का मंत्र अपनाकर भाजपा ने विपक्ष के जातीय समीकरण को ध्वस्त कर दिया।

loksabha election banner

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जातीय गणित से राजनीति करने वालों के मंसूबे ध्वस्त हुए हैं क्योंकि मोदी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति के निर्णय का केंद्र बिंदु बन गया। ईवीएम को लेकर विपक्ष के हंगामे पर महेंद्र नाथ ने कहा कि विपक्ष के पास दो धुन हैं। अगर वह जीत गये तो साइलेंट हो जाते और हार जाते हैं तो ईवीएम को लेकर राग भैरवी शुरू कर देते हैं। ओमप्रकाश राजभर का इस्तीफा मंजूर न किये जाने और चुनाव बाद मंत्री पद से बर्खास्त किये जाने के सवाल पर कहा कि इस्तीफा तो मुख्यमंत्री या राज्यपाल को दिया जाता है, उनका इस्तीफा कहां फंसा था, यह आज तक पता नहीं चला। लेकिन, जब 17 अप्रैल को उन्होंने अपने उम्मीदवार उतारे तबबाहर का रास्ता क्यों नहीं दिखाया?

डॉ. पांडेय ने कहा कि भाजपा अपने आकलन के अनुसार निर्णय लेती है। राजभर जैसे अपरिपक्व नेता की क्या बात करें। अगर वह परिपक्व होते तो घोसी सीट पर उनका प्रतिनिधित्व होता। डॉ. महेंद्र नाथ ने कहा कि 23 मई को उनकी हैसियत पता चलेगी क्योंकि उनके किसी उम्मीदवार को तीन हजार से ज्यादा मत मिलने वाला नहीं है। यह भी कहा कि राजभर मऊ जिले की एक सभा में अगर भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली नहीं देते तो थोड़े दिन और उन्हें भाजपा सह लेती। बसपा से निष्कासित किये गये पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाजपा में लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास उनका कोई प्रस्ताव नहीं आया है। कोई प्रस्ताव आयेगा तो अमित शाह के मार्गदर्शन के बाद फैसला किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.