Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह नहीं डाल सके वोट, ये है कारण

Lok Sabha Election 2019 भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह वोट नहीं डाल सके। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने ही दी है।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:13 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह नहीं डाल सके वोट, ये है कारण
Lok Sabha Election 2019: भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह नहीं डाल सके वोट, ये है कारण

भोपाल,एएनआइ। Lok Sabha Election 2019, भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह वोट नहीं डाल सके। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने ही दी है। उन्होंने इसे लेकर खेद भी जताया है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने भोपाल में मतदाता सूची में अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया था, जिससे वे यहां वोट नहीं कर सकें। इसके अलावा भोपाल सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा भोपाल में वोट डाला।  

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर कहा,' हां मैं राजगढ़ वोट डालने नहीं जा सका। मुझे इस बात की खेद ही। अगली बार मैं भोपाल के मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लूंगा।' इससे पहले जब आज उनसे यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ' मैं राजगढ़ जाकर वोट डालने की पूरी कोशिश करूंगा।'   

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा 'बड़ी संख्या में जाएं और अपना वोट डालें। बिना किसी डर के वोट करें।' 

प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 140 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित राजगढ़ में कांग्रेस की ओर से स्थानीय नेता मोना सुस्तानी को उम्मीदवार बनाया है। वह लोकसभा चुनाव में यहां से पहली महिला उम्मीदवार हैं। भाजपा ने यहां मौजूदा सांसद रोडमल नागर उम्मीदवार हैं। 2014 से पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।छठवें चरण में यहां की आठ सीट मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, भोपाल, राजगढ़ और देवास में वोट डाले गए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.