Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस का 18 राज्यों में आकंड़ा रहा शून्य, 11 राज्यों में जीती सिर्फ 1-1 सीट

Lok Sabha Election 2019 भाजपा के खाते में 303 सीटें आती दिख रही हैं। उधर कांग्रेस ने 52 सीटों पर दर्ज की है। वहीं कई राज्यों जैसे दिल्ली हिमाचल आंध्र प्रदेश राजस्थान मुंबई सहित कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 02:49 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस का 18 राज्यों में आकंड़ा रहा शून्य, 11 राज्यों में जीती सिर्फ 1-1 सीट
Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस का 18 राज्यों में आकंड़ा रहा शून्य, 11 राज्यों में जीती सिर्फ 1-1 सीट

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019, पूरे देश की नजर जिन चुनावी नतीजों पर लगी हुई थी, वो नतीजे गुरुवार को देश के सामने आ गए। नतीजों के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि अब भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है। कहा गया कि इस बार मोदी लहर नहीं, बल्कि सुनामी चली, जिसमें विपक्ष बह गया। देखा जाए तो यह बात सही भी दिखती है। भाजपा ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 542 में से 302 सीटें जीत ली हैं और 1 पर वह आगे चल रही है। इस तरह अकेले दम पर भाजपा के खाते में 303 सीटें आती दिख रही हैं। उधर, कांग्रेस ने 52 सीटों पर दर्ज की है। वहीं, कई राज्यों जैसे दिल्ली, हिमाचल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मुंबई सहित कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

loksabha election banner

भाजपा पहले के मुकाबले ज्यादा सीटें जीती, मगर कांग्रेस का प्रदर्शन 2014 के मुकाबले कुछ ज्यादा खास नहीं रहा। 2019 के चुनावी नतीजों को देख ऐसा लगा कि जैसे सेम 2014 के ही परिणाम हमारे सामने आ रहे है। वहीं, देश की जनता में भी कुछ ज्यादा उत्साह नहीं दिखा, क्योंकि गुरुवार सुबह से आना शुरू हुए रूझानों ने सब साफ कर दिया। हालांकि आखिरी चरण के बाद आए ExitsPolls ने भी एक बार फिर मोदी सरकार का स्वागत कर दिया था। बता दें कि तमाम न्यूज़ चैनल्स ने स्थिति पहले ही साफ कर दी, मगर चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक पुष्टि में समय लगा। परंतु जब चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक नतीजे सामने आए, तो पाया कि कई ऐसी सीटें थी, जिनमें कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकीं और कुछ ऐसी भी जहां सिर्फ 1-1 सीट ही जीत पायी पार्टी।

18 राज्यों में शून्य, 11 राज्यों में 1-1 सीट
जिन राज्यों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी है, उनमें दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, दमन दीव, दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप, और चंडीगढ़ शामिल हैं।

इन राज्यों में रहा 1-1 का आकंड़ा: उत्तरप्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा, मेघालय, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, गोवा, बिहार, अंडमान और निकोबार।


केरल छोड़ किसी राज्य में दो अंकों तक नहीं पहुंच सकी कांग्रेस
लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केरल को छोड़कर पार्टी के किसी भी राज्य में दो अंकों में सांसद नहीं जीत सके। पंजाब और तमिलनाडु में पार्टी को आठ-आठ सीटें मिली हैं।

बिहार, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में पार्टी के दो या उससे कम सांसद जीते हैं। चल रही मतगणना के ट्रेंड को मानें तो कांग्रेस को 50 या 49 सीटें मिलेंगी। अगर ऐसा होता है तो यह दूसरी बार होगा जब पार्टी को 50 से कम सीटें मिलेंगी। 2014 के चुनाव में पार्टी ने 44 सीटें जीती थीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.