Move to Jagran APP

ओडीशा: पुरी सीट से हारे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, 11 हजार वोटों से जीते बीजेडी के पिनाकी मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लोकसभा सीट पुरी से हार गए हैं। उन्हें बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से 11 हजार वोटों से शिकस्त मिली है।

By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:33 AM (IST)
ओडीशा: पुरी सीट से हारे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, 11 हजार वोटों से जीते बीजेडी के पिनाकी मिश्रा
ओडीशा: पुरी सीट से हारे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, 11 हजार वोटों से जीते बीजेडी के पिनाकी मिश्रा

पुरी, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लोकसभा सीट पुरी से हार गए हैं। संबित पात्रा, बीजू जनता दल के प्रत्याशी पिनाकी मिश्र  से 11 हजार वोटों से हारे हैं।

loksabha election banner

बता दें कि ओडिशा की पुरी सीट पर तीन प्रवक्ताओं के बीच जंग थी। इस जंग में बीजेडी प्रवक्ता पिनाकी मिश्र ने बाजी मार ली है। पिनाकी और पात्रा के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी लेकिन आखिर में पिनाकी की जीत हुई। कांग्रेस की तरफ से सत्य प्रकाश नायक मौदन में थे। पात्रा टीवी डिबेट के प्रमुख चेहरा हैं।

पुरी संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। देश के चार पवित्रतम स्थानों में से एक है। यह क्षेत्र भगवान जगन्नाथ , सुभद्रा और बलभद्र की पवित्र नगरी है। हजारों वर्षों का इतिहास समेटे यह इलाका कई नामों से जाना जाता है। यह नीलगिरी, नीलाद्रि, नीलाचल, पुरुषोत्तम, शंखक्षेत्र, श्रीक्षेत्र, जगन्नाथ धाम, जगन्नाथ पुरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की रथयात्रा और नव कलेबर् पुरी के प्रसिद्ध पर्व हैं। ये दोनों पर्व भगवान जगन्नाथ की मुख्य मूर्ति से संबद्ध हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.