Move to Jagran APP

नई सरकार तय करेगी देश का मुस्तकबिल, 2019 लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं

इसके साथ ही 2019 की नई सरकार पर कई सारी अन्य जिम्मेदारियां होंगी। यह सरकार ही आने वाले पांच सालों के लिए देश का मुस्तकबिल तय करेगी।

By NiteshEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 05:14 PM (IST)
नई सरकार तय करेगी देश का मुस्तकबिल, 2019 लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं
नई सरकार तय करेगी देश का मुस्तकबिल, 2019 लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं

नई दिल्ली (जागरण स्पेशल)। लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम मुहाने पर है। सात चरण के चुनाव में से 6 चरण का मतदान पूरा हो गया है। सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। 23 मई को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। देश की जनता को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। ये चुनाव न केवल राजनैतिक रूप से बल्कि सामाजिक, आर्थिक और भगौलिक रूप से भी देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया की निगाहें सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। ये चुनाव राजनैतिक लिहाज से इसलिए जरूरी है कि क्योंकि इस बार किसी भी पार्टी या गठबंधन की सरकार बने लोकतंत्र के लिए एक मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है जो पिछली चुनाव में देश को नहीं मिला था। सामाजिक रूप से सबसे जरूरी यह है कि क्या देश सर्वधर्म समभाव के रास्ते पर आगे बढेगा। आर्थिक लिहाज से यह देश की जीडीपी को लेकर जरूरी है, जीडीपी किस हद तक बढती है। देश आर्थिक मोर्चे पर कितना तरक्की कर पाता है। कितने ऐसे युवा हैं जिनको रोजगार की तलाश है और वे नई सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं। भगौलिक रूप से इसलिए जरूरी है क्योंकि हमें पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन से अपने रिश्ते और बेहतर करने हैं। डोकलाम को लेकर चीन का रवैया पूरी दुनिया ने देखा है। इधर पाकिस्तान से आतंकवाद की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नई और मजबूत सरकार ही इन सारी परिस्तिथियों का सामना कर सकती है। इसके साथ ही 2019 की नई सरकार पर कई सारी अन्य जिम्मेदारियां होंगी। यह सरकार ही आने वाले पांच सालों के लिए देश का मुस्तकबिल तय करेगी।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा, कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा कई क्षेत्रीय दल भी चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा दो धुर विरोधी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को लेकर है। दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। इसी सिलसिले में तकरीबन 24 साल बाद मुलायम सिंह यादव और मायावती एक मंच पर देखे गए। लोकसभा 2019 में 6 चरण का मतदान पूरा हो गया है। सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। सातवें चरण में 8 राज्यों के 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिनमें बिहार की 7 सीट, चंडीगढ़ सीट, हिमाचाल प्रदेश की 4 सीट, झारखंड की 3 सीट, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पंजाब की 12 सीट, उत्तर प्रदेश की 15 सीट, और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होगा। संसद के निचले सदन लोकसभा के सदस्‍यों की संख्‍या 545 है। इनमें से 543 सदस्‍यों का निर्वाचन होता है और भारत के राष्ट्रपति एंग्‍लो-इंडियन समुदाय से दो सदस्यों को मनोनीत करते हैं। चुनावों के दौरान कुल 17.4 लाख वीवीपीएटी यूनिट्स और 39.6 लाख ईवीएम का उपयोग 10,35,918 मतदान केंद्रों पर होगा। हम इस खबर में लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी हर वो जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए जानना जरूरी है।

29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव

आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदे, महाराष्ट्र, मणिपुर मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्‍थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, उत्‍तराखंड, तेलंगाना।

केंद्र शासित प्रदेश

अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नागर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, पुड्डुचेरी, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली

कितने मतदाता

देश में 90 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। 1.5 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए 71,735 विदेशी मतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल किया गया।

कौन कौन सी पार्टियां लड़ रही चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 में मोटे तौर पर 20 पार्टियां भाग ले रही हैं।

बीजेपी

कांग्रेस

आप

एआईएडीएमके

तृणमूल कांग्रेस

बीजेडी

बीएसपी

सीपीआई

सीपीआई-एम

डीएमके

जेडीएस

जेडीयू

नेशनल कांफ्रेंस

एनसीपी

राजद

शिअद

शिवसेना

सपा

टीडीपी

टीआरएस

पहला चरण 

11 अप्रैल, 19 राज्य, 91 सीटें

वोटिंग परसेंटेज- 69.50 फीसद

पहले चरण में आंध्रप्रदेश की 42 सीट, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5 सीट, बिहार की 4, छत्‍तीसगढ़ की 1, जम्मू और कश्मीर 2, लक्षद्वीप 1, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 2, मिजोरम 1, नगालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, त्रिपुरा 1, उत्‍तर प्रदेश 8, उत्‍तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 3 सीट पर वोट डाले गए.

दूसरा चरण

18 अप्रैल- 13 राज्य की 95 सीट

वोटिंग परसेंटेज- 69.44

दूसरे चरण में असम की 5 सीट, बिहार 6, छत्‍तीसगढ़ 3, जम्मू और कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 11, मणिपुर 1, ओडिशा 5, पुड्डुचेरी 1, तमिलनाडु 38, त्रिपुरा 1, उत्‍तर प्रदेश 8, और पश्चिम बंगाल की 2 सीटों पर वोट डाले गए.

तीसरा चरण

23 अप्रैल, 14 राज्य- 117 सीट

वोटिंग परसेंटेज- 68.40 फीसद

असम 4 सीट, बिहार 5, छत्‍तीसगढ़ 7 सीट, दादर और नागर हवेली 1, दमन और दीव 1, गोवा 2 सीट, गुजरात 26 सीट, जम्मू और कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 13, ओडिशा 6, उत्‍तर प्रदेश की 10 सीटों के अलावा पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर वोट डाले गए.

चौथा चरण

29 अप्रैल, 9 राज्य, 71 सीट

वोटिंग परसेंटेज- 65.51

चौथे चरण में जम्मू और कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीट, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्‍थान 13, उत्‍तर प्रदेश, 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हुई।

पांचवा चरण

6 मई, 7 राज्य, 51 सीट

वोटिंग परसेंटेज- 63.5

पांचवे चरण में बिहार की 5 सीट, झारखंड की 4 सीट, मध्यप्रदेश 7, राजस्‍थान 12, जम्मू और कश्मीर 2, उत्‍तर प्रदेश की 14 सीट और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर वोटिंग हुई.

छठवां चरण

12 मई, 7 राज्य, 59 सीट

वोटिंग परसेंटेज- 63.49

छठवें चरण में बिहार की 8 सीट, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली 7, उत्‍तर प्रदेश 14 सीट और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हुई.

सातवां चरण

19 मई, 8 राज्य, 59 सीट

आठवें चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में बिहार की 7 सीट, चंडीगढ़ 1, हिमाचल प्रदेश 4, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 12 उत्‍तर प्रदेश 15 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

हाइलाइट्स

1. इस आम चुनाव में कुल 17.4 लाख वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया जाएगा।

2. ट्विटर, गूगल और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने क्लीन कैंपेन के लिए एक विशेष निगरानी तंत्र रखा है।

3. आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों के फॉर्म में बदलाव किया गया।

4. दागी उम्मीदवारों को खुद के बारे में बताने के लिए लोकल न्यूज़ पेपर और टेलीविजन चैनलों में विज्ञापन देना होगा। चुनाव आयोग ने माना कि कोई भी अधूरी जानकारी उम्मीदवारी को अयोग्य ठहरा सकती है।

5. जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग लोकसभा सीट पर सुरक्षा कारणों से से तीन चरणों में चुनाव कराए गए।

6. सभी ईवीएम में उम्मीदवारों की फोटो लगी रही, ताकि मतदाताओं में अधिक स्पष्टता हो।

नोटा का इस्तेमाल

अगर आपको किसी पार्टी का कोई उम्मीदवार पसंद न हो तो आप नोटा का बटन दबा सकते हैं. ईवीम मशीन में NONE OF THE ABOVE यानी NOTA का गुलाबी बटन होता है।

वोटर का ख्याल रखते हुए कई जरूरी चीजें शुरू

जागरूकता अभियान

चुनाव आयोग एसवीईईपी नामक कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं को उनके वोट का महत्व बताकर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उन्हें प्रेरित करता है। इसके तहत लोगों को चुनाव प्रक्रिया की सभी जरूरी जानकारियां दी जाती हैं, ताकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत हो और शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी बने।

वोटर हेल्पलाइन ऐप

आयोग ने एक कदम और आगे बढ़कर मतदाताओं को ‘वोटर हेल्पलाइन’नामक ऐप भी दी है। इस एंड्रॉयड ऐप को प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका मकसद मतदाताओं के साथ लगातार संवाद करना है, ताकि राजनीति और चुनाव के जुड़ी उनकी समझ बढ़े और लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो। ऐप से मतदाता इलेक्‍टोरल रॉल में अपना नाम वेरिफाई भी कर सकते हैं, नए वोटर्स अपना फॉर्म भर सकते हैं, अशुद्धियां दूर करवा सकते हैं और चुनाव सेवाओं से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन

चुनाव आयोग ने मतदाताओं को वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। अब वोटर कार्ड के लिए उन्‍हें लाइन में लगने और समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। आयोग की वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन की प्रगति भी ट्रैक कर सकते हैं। यही कारण है कि आज देश के 99.3 फीसद मतदाताओं के पास वोटर कार्ड है। वोटर कार्ड की गलती सुधारने के लिए भी ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध है।

फ़्लैशबैक

लोकसभा चुनाव का शंखनाद 10 मार्च को हुआ। चुनाव आयोग ने कुल 543 सीटों के लिए 7 चरण में मतदान की घोषणा की। इसके साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया। आयोग ने 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरण में वोटिंग की तारीखों का एलान किया था। पहला चरण 11 अप्रैल, दूसरा 18 अप्रैल, तीसरा 23 अप्रैल, चौथा 29 अप्रैल, पांचवा 6 मई, छठा चरण 12 मई और सातवां चरण 19 मई को है। 23 मई को मतगणना है। इनके साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी रखे गए। जिनमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओड़िशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव पूरे हो गए हैं। इनका रिजल्ट भी 23 मई को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के साथ ही आएगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.