Move to Jagran APP

LS Election Phase 5 Polling Dhaurahra : धौरहरा में 64% मतदान, जितिन और मलखान ने म‍िलाया हाथ

Lok Sabha Election 2019 के पांचवें चरण में आज 14 लोकसभा क्षेत्र में 181 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 2.47 करोड़ मतदाता करेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 07:29 PM (IST)
LS Election Phase 5 Polling Dhaurahra : धौरहरा में 64% मतदान, जितिन और मलखान ने म‍िलाया हाथ
LS Election Phase 5 Polling Dhaurahra : धौरहरा में 64% मतदान, जितिन और मलखान ने म‍िलाया हाथ

लखीमपुर खीरी, जेएनएन।  सत्रहवीं लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज (6 मई) मतदान हुआ। इसमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीटें शामिल रही। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6 बजे तक चला।

loksabha election banner

5 बजे तक धौरहरा में वोट‍िंंग 59.48 प्रतिशत  

धौराहरा संसदीय क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह के बीच शुरू हुई आम चुनाव में मतदान की प्रक्रिया में सुबह 9 बजे तक 11.13% मतदान हुआ है। जबकि 11 बजे तक 28.41 % वोट डाले गए। वहीं, दोपहर एक बजे तक 38.63 फीसद वोट डाले गए। अपराहन 3:00 बजे लगभग 49.16  फीसदी मतदान हुआ।वहीं, शाम 5 बजे तक 59.48 प्रतिशत वोटिंग हुई। शाम 6 बजे तक 64% वोटिंग के साथ मतदान खत्म हुआ। बता दें, 2014 में 68.02% मतदान इस सीट पर हुए थे। लोगों ने सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान को ही आधार बनाया और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुतियां दिन। अब तक के हुए मतदान में धौरहरा की पांच विधानसभाओं में से मोहम्मदी सबसे आगे रहा। वहां अब तक करीब 55% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह भी रही किस चरण में किसी भी पोलिंग बूथ पर ईवीएम में कोई तकनीकी खराबी नहीं हुई। कहीं पर भी किसी जगह मतदान का कोई बहिष्कार नहीं हुआ। जिसको लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी चाक चौबंद इंतजाम किए गए।

चुनावी समर में उतरे सभी योद्धा अपनी जीत पक्की करने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी दौरान महोली विधानसभा के कृषक इंटर कॉलेज में पोलिंग बूथ पर मतदान की स्थिति का जायजा लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद बूथ से बाहर ही निकल रहे थे तथी पूर्व दस्यु सरगना व प्रसपा प्रत्याशी मलखान सिंह सामने  नजर आए, जिस पर जितिन प्रसाद ने मलखान को दद्दा कहते हुए नमस्ते की मुद्रा में अपने दोनों हाथों को जोड़ा, फिर क्या था, मलखान सिंह ने भी मुस्कुराते हुए हाथ आगे बढ़ा कर उनसे हाथ मिलाया। इस नजारे को देख कर पोलिंग बूथ पर मौजूद मतदाता और कर्मचारी भौचक हुए। प्रत्याशियों ने अलग-अलग बूथाें पर वोटिंग मशीनों का निरीक्षण भी किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की राह आसान नहीं
धौरहरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के जितिन प्रसाद, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरशद अहमद सिद्दीकी व भाजपा की रेखा वर्मा से चुनाव मैदान में हैं। बड़ी पार्टियों समेत 8 प्रत्याशी मुकाबले में उतरे हैं। 16,44,156 मतदाता आज पार्टियों के भाग्य का फैसला करेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की राह आसान नहीं दिखती। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरशद अहमद सिद्दीकी व भाजपा की रेखा वर्मा से मुकाबले में उलझे कांग्रेस के जितिन प्रसाद को गत चुनाव में रेखा वर्मा शिकस्त दे चुकी हैं। मुसलमानों के रुझान पर टिकी धौरहरा की जंग फिलहाल रोचक बनी हुई है।

धौरहरा (प्रमुख प्रत्याशी)

जितिन प्रसाद 

  • पार्टी -कांग्रेस
  • उम्र - 42 वर्ष 
  • शिक्षा - बीकाम, एमबीए
  • दो बार सांसद

रेखा वर्मा 

  • पार्टी - भाजपा
  • उम्र - 45 वर्ष 
  • शिक्षा - इंटरमीडिएट 
  • एक बार सांसद

अरशद सिद्दीकी 

  • पार्टी - बसपा
  • उम्र - 63 वर्ष 
  • शिक्षा - इंटरमीडिएट 

कुल मतदाता - 16,44,156

  • पुरुष - 8,84,143
  • महिला - 7,59,918
  • कुल मतदान केंद्र -1,279
  • कुल बूथ - 1,911
  • संवेदनशील बूथ - 225
  • अतिसंवेदनशील बूथ - 35
  • 2014 का मतदान प्रतिशत - 68.06
  • कुल प्रत्याशी - 08

कांग्रेस से जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद सबसे पहले 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव बने थे। उन्होंने 2004 में अपने गृह लोकसभा सीट, शाहजहांपुर से 14वीं लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। पहली बार जितिन प्रसाद को 2008 में केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया। उसके बाद 2009 में वह 15वीं लोकसभा चुनाव लोकसभा धौरहरा से लड़े और जीते भी। वह 2009 से लेकर 2014 तक यूपीए सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहे। जितिन प्रसाद शाहजहांपुर ,लखीमपुर तथा सीतापुर में काफी लोकप्रिय हैं। वह राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड के नामचीन चेहरे रहे हैं। 

भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा 

रेखा 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए धौरहरा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गई हैं। वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं और अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्‍याशी दाऊद अहमद को 125675 वोटों के अंतर से हरा दिया। रेखा ने कानपुर के शिवराजपुर से इंटरमीडिएट तक शिक्षा हासिल की है। वह एक सितम्बर 2014 से रसायन और उर्वरक संबंधी स्‍थायी समिति, परामर्शदात्री समिति स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सदस्य हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.