Move to Jagran APP

Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 : लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए के लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्यापशी डॉ. अशोक कुमार को दो लाख 51 हजार 643 मतों से पराजित किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 04:35 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 04:35 PM (IST)
Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 : लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने दर्ज की जीत
Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 : लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने दर्ज की जीत

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए के लोजपा उम्मींदवार रामचंद्र पासवान ने जीत दर्ज की। उन्होंने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार को दो लाख 51 हजार 643 मतों से पराजित किया। एनडीए उम्मी्दवार ने पांच लाख 62 हजार 443 मत हासिल किए। वहीं डॉ अशोक कुमार को तीन लाख 10 हजार 800 वोट मिले।

loksabha election banner

पिछले लोकसभा चुनाव के विनर और रनर एक बार फिर आमने-सामने रहे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार के पक्ष में तेजस्वी यादव तीन बार सभा की थी। इसके अलावा जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा व मुकेश सहनी की भी सभा हुई। राहुल गांधी की सभा हुई जिसमें उनके साथ तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। एनडीए प्रत्याशी लोजपा के रामचंद्र पासवान के समर्थन में अमित शाह, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान ने सभा की। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीट हैं। इनमें कल्याणपुर (सु.), समस्तीपुर, वारिसनगर व रोसड़ा के साथ दरभंगा जिले के हायाघाट और कुशेश्वरस्थान (सु.) शामिल हैं। रोसड़ा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। समस्तीपुर सीट पर राजद काबिज है। शेष चार कल्याणपुर, वारिसनगर, हायाघाट और कुशेश्वरस्थान पर जदयू का कब्जा है।

2014 के चुनाव में

1. रामचंद्र पासवान (लोजपा) : दो लाख 70 हजार 404

2. डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस): दो लाख 63 हजार 529

3. माहेश्वर हजारी (जदयू) : दो लाख 124

2009 के चुनाव में

1. माहेश्वर हजारी (जदयू) : दो लाख 59 हजार 458

2. रामचंद्र पासवान (लोजपा) : एक लाख 55 हजार 82

3. डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस): 91 हजार 655

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.