Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : दिन में उल्लू को नहीं दिखता तो भाजपा का क्या दोष: लक्ष्मण गिलुवा

Lok Sabha Election 2019. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उल्लू को दिन में दिखाई नहीं देता तो इसमें भाजपा का क्या दोष।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 01:48 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 01:48 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : दिन में उल्लू को नहीं दिखता तो भाजपा का क्या दोष: लक्ष्मण गिलुवा
Lok Sabha Election 2019 : दिन में उल्लू को नहीं दिखता तो भाजपा का क्या दोष: लक्ष्मण गिलुवा

चक्रधरपुर, जागरण संवाददाता। सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि उल्लू को दिन में दिखाई नहीं देता तो इसमें भाजपा का क्या दोष है। मीडिया से कहा कि कांग्रेस व उसके प्रत्याशियों को केंद्र सरकार और सत्ता पक्ष के सांसदों का कामकाज दिखाई नहीं पड़ रहा है।

loksabha election banner

 उन्होंने मधु कोड़ा और कांग्रेस पर पुन: राज्य को लूटने की साजिश का आरोप लगाया। कहा कि चक्रधरपुर में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, चाईबासा में ब्रिज का निर्माण, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुंडी में ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति उन्होंने ही दिलाई है। वहीं डांगुवापोसी व सरायकेला में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति भी दिलाई है। मनोहरपुर से आदित्यपुर तक 150 करोड़ से भी अधिक की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की मंजूरी दिला चुके हैं। इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश नन्दी, उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल, नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष पर¨वदर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष श्रीवन्त षाड़ंगी, अशोक दास, राजेश गुप्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.