Move to Jagran APP

Lakshyadeep Lok Sabha Election Result 2019: लक्षद्वीप सीट पर एनसीपी के मोहम्मद फैजल ने जीत दर्ज की

Lakshyadeep Lok Sabha Election Result 2019 लक्षद्वीप सीट पर एनसीपी के मोहम्मद फैजल ने जीत दर्ज की।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 06:56 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:18 PM (IST)
Lakshyadeep Lok Sabha Election Result 2019: लक्षद्वीप सीट पर एनसीपी के मोहम्मद फैजल ने जीत दर्ज की
Lakshyadeep Lok Sabha Election Result 2019: लक्षद्वीप सीट पर एनसीपी के मोहम्मद फैजल ने जीत दर्ज की

नई दिल्ली, जेएनएन। Lakshyadeep Lok Sabha Election Result 2019: लक्षद्वीप लोकसभा क्षेत्र से एनसीपी के मोहम्मद फैजल ने अपने नाम जीत दर्ज करा ली है। एनसीपी के मोहम्मद फैजल को 22851 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के एम हमदुल्लाह सईद 22028 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। चुनाव के फाइनल नतीजे आ गये हैं।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, लक्षद्वीप राज्य में, लक्षद्वीप लोकसभा क्षेत्र से पी पी मोहम्मद फैज़ल का निर्वाचन हुआ। उन्हें 21665 वोट मिले। उनकी पार्टी एनसीपी है। उन्होंने हेमदुल्ला सईद को 1535 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 86.62 प्रतिशत वोट पड़े।

लक्षद्वीप लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के पूरे क्षेत्र को कवर करता है। यह मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र है। 1967 तक इसके संसद सदस्य को सीधे राष्ट्रपति नियुक्त करते थे। बाद में मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। यह क्षेत्र अरब सागर में स्थित एक भारतीय द्वीप-समूह है। समस्त केन्द्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप सबसे छोटा है। यह क्षेत्र प्राचीनकाल में ज्वालामुखी विस्फोट से निकले लावा से बना था। लक्षद्वीप द्वीप-समूह में कुल 36 द्वीप हैं। इनमें से सात द्वीपों पर जनजीवन है। देशी पयर्टकों को 6 द्वीपों पर जाने की अनुमति है जबकि विदेशी पयर्टकों को केवल 2 द्वीपों पर जाने की अनुमति है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.