Kurnool Lok Sabha Election Result 2019: YSRCP के डॉ. संजीव कुमार आयुष्मान जीते
Kurnool Lok Sabha Election Result 2019 कुरनूल लोकसभा क्षेत्र से YSRCP के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार आयुष्मान 148889 वोटों से जीते।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kurnool Lok Sabha Election Result 2019 कुरनूल लोकसभा क्षेत्र से YSRCP के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार आयुष्मान 148889 वोटों से जीते। उन्हें कुल 6 लाख दो हजार 554 वोट मिले।टीडीपी के कोटला सूर्य प्रकाश को हराया।
वर्ष 2014 में, आंध्रप्रदेश राज्य में, कुरनूल लोकसभा क्षेत्र से बुत्ता रेणुका का निर्वाचन हुआ. उन्हें 472782 वोट मिले. उनकी पार्टी वाईएसआरसीपी है. उन्होंने बी टी नायडु को 44131 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी टीडीपी थी. 2014 में कुल 72.08 प्रतिशत वोट पड़े।
कुरनूल आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यहां से पहली बार प्रजा सोशलिस्टी पार्टी के प्रत्याेशी वाई गडीपलिंगा गौड़ सांसद चुने गए। इस क्षेत्र पर भारतीय राष्ट्री य कांग्रेस का दबदबा रहा। नौ बार कांग्रेस के उम्मीादवारों ने यहां से संसद तक का रास्ता नापा है। यह क्षेत्र तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा है। यहां जिला मुख्याकलय होने के कारण यह प्रमुख शहर है। इस नगर को 11 वीं सदी में बसाया गया था। प्राचीन समय में यहां हीरे की खान थीं। बीजापुर के सुल्तान के काल में यहां अनेक मस्जिदें बनवाई गयीं। कोंडा रेड्डी किला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां लोहे, चूना पत्थर की बड़ी खान हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप