Election 2019 : जानिए, कानपुर और अकबरपुर में किस प्रत्याशी के पास है कितनी चल-अचल संपत्ति
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ शपथपत्र में दिया है चल अचल संपत्ति का ब्यौरा।
कानपुर, जेएनएन। चुनाव आने पर प्रत्याशियों को नामांकन के लिए शपथपत्र पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना पड़ता है। कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर अबतक करीब सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन करा चुके हैं। कानपुर में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल पहले ही नामांकन कर चुके हैं। बीते दिवस कानपुर से भाजपा प्रत्याशी और गठबंधन प्रत्याशी और अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कर संपत्ति की भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि संसदीय सीट से चुनाव लडऩे वाले इन प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है...।
कानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी की संपत्ति
कानपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी की संपत्ति 28.45 लाख रुपये बढ़ गई है। उन्होंने 2017 में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी जीत हुई। उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 9.78 लाख रुपये कम हो गई है। सत्यदेव पचौरी के हाथ में नकदी 35 हजार रुपये कम जबकि पत्नी के हाथ में नकदी 30 हजार रुपये बढ़ गई है। 24,21,600 रुपये कीमत की फार्चूनर कार, पत्नी के पास 800.180 ग्राम सोना है।
अकबरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी
अकबरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल की संपत्ति पांच साल में ढाई गुणा हो गई है। 2014 और 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी चल अचल संपत्ति 29 लाख रुपये तक बढ़ गई है।
अकबरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी
भाजपा के उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की संपत्ति पांच साल में ढाई गुणा अधिक हो गई है। 2014 और 2019 के चुनाव में दिये हलफनामों पर गौर करें तो संपत्ति में 29 लाख रुपये तक बढ़ोत्तरी हुई है।
कानपुर संसदीय सीट से गठबंधन प्रत्याशी
कानपुर संसदीय सीट पर बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार की कुल संपत्ति 2.17 करोड़ रुपये है। 3.62 लाख रुपये नकद हैं। पत्नी की कुल संपति 76.07 लाख और नकद 4.19 लाख रुपये हैं। पत्नी के पास 51.85 लाख और रामकुमार के पास 7.02 लाख रुपये केजेवरात हैं। 39.95 लाख रुपये की कार है।
प्रसपा प्रत्याशी के पास साढ़े तेरह लाख की बाइक
अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रसपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव की कुल संपत्ति 58,41,900 रुपये हैं। 1,20,700 रुपये की नकदी है। पत्नी के पास 25,500 कैश है। कुल संपत्ति 27,11,239 रुपये है। पत्नी के पास 13,70,000 और महेंद्र सिंह के पास 9,20,000 रुपये के जेवरात हैं। 13,50,000 की हार्ले डेविडसन बाइक है।