Election 2019 : मोदी सरकार ने बंद कर दी कांग्रेस, सपा और बसपा की दुकान : केशव प्रसाद
कन्नौज में उपमुख्यमंत्री ने कहा सरकार बनने पर धारा 370 हटेगी।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 06:51 PM (IST)
कन्नौज, जेएनएन। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कन्नौज पहुंचकर सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोही लोगों के साथ है, इसलिए घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून समाप्त करने की बात कही है। धारा 370 और 35ए को हटाने के लिए भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध है और संकल्प पत्र में भी शामिल है। कहा, कांग्रेस, सपा और बसपा भ्रष्ट हैं और मोदी सरकार ने इनकी दुकान बंद कर दी है।
बुआ भतीजे के पाप के गड्ढे भर रही भाजपा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ, वह बुआ का क्या होगा। संसद के अंतिम सत्र में मुलायम सिंह ने मोदी को 2019 में प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। कहा, सपा और बसपा तो कांग्रेस की बैशाखी है, प्रदेश सरकार पिछले दो साल से बुआ-भतीजे के पाप के गड्ढे भर रही है। यह सभी पार्टियां बौखला गईं हैं, अब विकास हर दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।
कन्नौज में डिंपल की जमानत जब्त होगी
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वह मंदिरों में जाते हैं और जनेऊ दिखाते हैं लेकिन देश की जनता सच्चाई को जानती है। इस बार अमेठी, रायबरेली और कन्नौज भी जीतेंगे। भाई को जिताने का ख्वाब लेकर प्रियंका आईं, तो वह केरल भाग गए। उन्होंने कहा कि इस बार कन्नौज में डिम्पल की जमानत जब्त होगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें