LokSabha election 2019 : नोटबंदी के बाद बसपा का हाथी भैंस का बच्चा बन गया : केशव प्रसाद
जालौन गरौठा लोकसभा क्षेत्र के कोंच में उपमुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।
By AbhishekEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 05:34 PM (IST)
जालौन, जेएनएन। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि नोटबंदी के बाद बसपा का हाथी भैंस का बच्चा बनकर रह गया। ये गठबंधन अवसरवाद है, जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ, वह नकली बुआ का क्या होगा। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर बाद जालौन गरौठा लोकसभा क्षेत्र की कोंच के एसआरपी इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो काम पिछले 55 वर्षों और सपा-बसपा 15 वर्षों के शासनकाल में नहीं कर सकी, वह आपके सामने पांच साल के अंदर दिखाई दे रहे हैं। भ्रष्टाचार और गरीबी का खात्मा ही ध्येय है। कमल का फूल खिलेगा तभी गरीबी मिटेगी और भ्रष्टाचार खत्म होगा। कहा, मोदी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जनधन योजना के खाते खुलवाए, जिससे जो पैसा पहले लाभार्थी के पास 15 पैसा पहुंचता था, आज वह पूरा रुपया पहुंच रहा है। मोदी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। मुलायम, सोनिया, राहुल गांधी किसी का भी लोकसभा क्षेत्र हो, हर क्षेत्र के विकास के लिए खजाना खोला गया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग के लिए सोचा। गरीबों के घरों में महिलाएं चूल्हा फूंकती थीं, आज वहां उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे पर खाना बन रहा है। हर गांव-घर बिजली से रोशन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में हर गरीब के सिर पर छत है। गरीब को इलाज के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना होगा। 2014 में मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया था, तब लहर थी आज सुनामी है। विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलाते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। नतीजा, केन्द्र की हर योजना प्रदेश सरकार के माध्यम से आपके पास पारदर्शिता से पहुंची। कहा कि आप यह जान लें, कि वोट केवल मोदी को दे रहे हैं, देश के विकास के लिए दे रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें