सुल्तानपुरी के चुनाव मैदान से हटने पर ही लहराया शिमला सीट पर भाजपा का झंडा
Lok Sabha Election 2019 शिमला संसदीय सीट से केडी सुल्तानपुरी काफीबलवान रहे वह छह बार संसद पहुंचे। सुल्तानपुरी के हटने के बाद ही भाजपा वहां अपनी जगह बना पाई।
शिमला, राज्य ब्यूरो। ऐसे सांसद कई हैं जिन्हें जनता ने दूसरी बार संसद पहुंचाया है। लेकिन ऐसे भी सांसद हैं जो लगातार छह बार संसद पहुंचे हैं। सातवीं लोकसभा के चुनाव में शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के सिपाही बनकर मैदान में उतरे केडी सुल्तानपुरी ने ऐसा दुर्ग बनाया जिसे उनके चुनाव मैदान में रहते कोई भेद नहीं पाया। वह लगातार छह बार संसद पहुंचे। राजनीति के यह सुल्तान शिमला सीट पर काफी बलवान रहे।
सुल्तानपुरी के चुनाव मैदान से हट जाने के बाद ही भाजपा शिमला संसदीय सीट पर अपना झंडा लहरा पाई। तेरहवीं लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के इस दुर्ग की दीवारें कमजोर हो गईं। लगातार छह लोकसभा चुनाव जीतने वाली कांग्रेस 13वें लोकसभा चुनाव में इस दुर्ग को बचा नहीं पाई। वर्ष 1999 में केडी सुल्तानपुरी ने चुनाव नहीं लड़ा। उस दौरान हिमाचल विकास कांग्रेस के सिपाही धनीराम शांडिल ने कांग्रेस के इस दुर्ग को भेदा था। उस दौरान कांग्रेस की ओर से गंगूराम मुसाफिर चुनावी अखाड़े में
उतारे गए थे। लेकिन वह 264002 मतों से हार गए थे।
लगातार तीन बार सांसद बने प्रताप सिंह
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह लगातार तीन बार सांसद बने। वह वर्ष 1962 में हुए तीसरी लोकसभा के चुनाव में पहली बार सिरमौर संसदीय सीट से उतरे थे। वह वर्ष 1967 और वर्ष 1971 के लोकसभा चुनाव में भी जीते। वर्ष 1971 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 127551 मतों से हराया था।
शांता, वीरभद्र चार-चार बार रहे सांसद
भाजपा नेता शांता कुमार, कांग्रेस नेता वीरभद्र्र सिंह चार-चार और नारायण चंद तीन बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन इन नेताओं को जनता ने हार का मुंह भी दिखाया है। शांता कुमार को दो बार, वीरभद्र सिंह को एक बार और नारायण चंद को तीन बार जनता ने नकारा था।
कौन कितनी बार जीता
कांग्रेस : केडी सुल्तानपुरी
वर्ष संसदीय क्षेत्र मतों से जीत
1980 शिमला 35134
1984 शिमला 196291
1989 शिमला 56990
1991 शिमला 46860
1996 शिमला 91133
1998 शिमला 42025
कांग्रेस : वीरभद्र्र सिंह
1962 महासू 34254
1967 महासू 59510
1971 मंडी 89177
2009 मंडी 13997
कांग्रेस : नारायण चंद पराशर
1971 हमीरपुर 121783
1980 हमीरपुर 72434
1989 हमीरपुर 124933
भाजपा : शांता कुमार
1989 कांगड़ा 59204
1998 कांगड़ा 59235
1999 कांगड़ा 100742
2014 कांगड़ा 17072
भाजपा : सुरेश चंदेल
1998 हमीरपुर 77909
1999 हमीरपुर 129247
2004 हमीरपुर 1615
कांग्रेस : पंडित सुखराम
1984 मंडी 131651
1991 मंडी 26627
1996 मंडी 153223
कौन कितनी बार हारा
कांग्रेस : वीरभद्र्र सिंह
1977 मंडी 35505
कांग्रेस : नारायण चंद पराशर
1977 हमीरपुर 50122
1989 हमीरपुर 31575
1991 हमीरपुर 3738
भाजपा : शांता कुमार
1996 कांगड़ा 37524
2004 कांगड़ा 17791