Karnal Lok Sabha Election Result 2019: करनाल में भाजपा की रिकॉर्ड जीत
करनाल लोकसभा सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के संजय भाटिया कांग्रेस के कुलदीप शर्मा और आइएनएलडी के धरमवीर हैं। संजय भाटिया ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की।
नई दिल्ली, जेएनएन। करनाल लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने एक तरफा बढ़त हासिल करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को हराया। संजय भाटिया को 911594, कुलदीप शर्मा को 255452 वोट मिले। इसके अलावा समालखा विधानसभा क्षेत्र के पहले राउंड के परिणाम में कांग्रेस के कुलदीप शर्मा ने 1.2 लाख 151 मत प्राप्त कर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 64 हजार 908 मतों से करारी शिकस्त दी। तृतीय स्थान पर 67183 मत लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पंकज रहे।
एसडीपीजी कॉलेज में इस क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और सायं लगभग छह बजे तक चली। पहले राउंड में कुलदीप शर्मा ने 4840 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया को 2680 वोटों से पीछ़े छोड़ दिया। कांग्रेस को शुरुआती बढ़त मिलती देख कुलदीप शर्मा के एजेंटों और बाहर खड़े समर्थक खुश दिखे।
करनाल लोकसभा सीट दिग्गजों की हार के लिए पहचान रखती है। यही वह सीट है जहां पर राजनीति के पीएचडी माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद से ही उनकी राजनीति की पीएचडी खत्म हो गई थी। भाजपा की दिग्गज नेत्री सुषमा स्वराज करनाल से एक अदद जीत के लिए तरस गई थी। करनाल सीट को ब्राह्मण सीट के तौर पर पहचाना जाता है। लेकिन पिछले चुनाव में यह मिथ टूटा था और यहां से भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चोपड़ा को जीत मिली थी।
वर्ष 2014 में, हरियाणा राज्य में, करनाल लोकसभा क्षेत्र से अश्विनी कुमार चोपड़ा का निर्वाचन हुआ. उन्हें 594817 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने अरविंद कुमार शर्मा को 360147 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 70.87 प्रतिशत वोट पड़े.
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप