लोकसभा चुनाव: कन्हैया ने जनता से मांगा चंदा, वोट मांगने आ रहे जावेद व शबाना
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया बेगूसराय सीट पर भाकपा प्रत्याशी हैं। उनके पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए वाम नेताओं के अलावा कई कलाकार आ रहे हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 10:10 AM (IST)
पटना [जेएनएन]। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेगूसराय में सियासत गर्म है। भाजपा के फयरब्रांड नेता व पीएम मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ ताल ठोक रहे भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए जनसहयोग की मांग की है। उधर, कन्हैया के पक्ष में प्रचार करने प्रख्यात शायर एवं गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी का आना तय हो गया है।
जनता के सहयोग से लड़ेंगे चुनाव
बिहार के चुनावी दंगल में बेगूसराय से उतरे भाकपा के कन्हैया ने चुनाव लड़ने के लिए जनता से चंदा देने की अपील की है। कन्हैया ने कहा है कि कुछ लोगों ने चुनाव को पूंजीपतियों का सट्टा बाजार बना दिया है। जिन्हें पूंजीपतियों से पैसा लेना है, लें, लेकिन वे आम जनता के सहयोग से चुनाव लड़ेंगे।
चुनाव प्रचार करने आएंगे जावेद-शबाना
उधर, भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बताया कि कन्हैया कुमार के पक्ष में इप्टा से जुड़े और फिल्मी सितारे चुनाव प्रचार के लिए बेगूसराय आएंगे। उनके कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कन्हैया के पक्ष में प्रचार के लिए शायर जावेद अख्तर और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का आना तय हो गया है।
उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे प्रमुख वाम नेता
भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बतायाकि बिहार में जिन सीटों पर वामपंथी दलों के उम्मीदवार हैं, उनके लिए सभी प्रमुख नेता एक साथ प्रचार अभियान में शामिल होंगे। पार्टी के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी, सांसद डी. राजा, सचिव अमरजीत कौर, डॉ.कांगो और रमेन्द्र कुमार समेत अन्य प्रमुख नेता प्रचार करने आएंगे। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत अन्य नेता भी संयुक्त प्रचार अभियान के हिस्सा होंगे।
तीसरे पखवारे आएंगे सीताराम येचुरी
माकपा ने चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों की सूची केन्द्रीय कमेटी को सौंपी है। पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी, पूर्व सांसद वृंदा करात, सुभाषिणी अली और मो.सलीम का नाम प्रमुख है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सीताराम येचुरी समेत अन्य प्रमुख नेताओं का बिहार दौरा आरंभ होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें