Move to Jagran APP

Lok sabha Election 2019:कांगड़ा से किशन कपूर, शिमला से सुरेश कश्‍यप को मिला टिकट

Lok sabha Election 2019 हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशियों के नाम लगभग तय बताए जा रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:18 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:18 AM (IST)
Lok sabha Election 2019:कांगड़ा से किशन कपूर, शिमला से सुरेश कश्‍यप को मिला टिकट
Lok sabha Election 2019:कांगड़ा से किशन कपूर, शिमला से सुरेश कश्‍यप को मिला टिकट

धर्मशाला, जेएनएन। Lok sabha Election 2019 हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशियों के नाम लगभग तय बताए जा रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक के बाद पार्टी सूत्रों का कहना है कांगड़ा से खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को टिकट दिया गया है। मंडी व हमीरपुर से प्रत्‍याशियाें को नहीं बदला गया है। मंडी से रामस्‍वरूप शर्मा व हमीरपुर से अनुराग ठाकुर चुनाव लड़ेंगे। शिमला से मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप का टिकट कट गया है। उनकी जगह सिरमौर के पच्‍छाद से विधायक सुरेश कश्यप को टिकट दिया गया है।

loksabha election banner

सुरेश कश्यप को मिला बर्थडे गिफ्ट

निवर्तमान भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह भाजपा विधायक सुरेश कश्यप को भाजपा आलाकमान ने चुनाव मैदान में उतारा है। सुरेश कश्यप को भाजपा ने बर्थडे गिफ्ट देकर के चुनाव मैदान में उतारा है। सुरेश कश्यप जातिगत समीकरणों के साथ-साथ पूर्व सैनिक होने के नाते सैनिकों के वोटों को भी प्राप्त कर सकते हैं।

धूमल ने चलाया था कपूर का नाम

एक समय तक शांता कुमार की आंखों के तारे रहे किशन कपूर को सरकार में मंत्री बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पैरवी की थी। उसके बाद यह दूसरा मौका है कि प्रेम कुमार धूमल ने किशन कपूर को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से टिकट देने के लिए उनका नाम आगे चलाया था जबकि शांता कुमार ने राजीव भारद्वाज को टिकट देने की बात कही थी। याद रहे विधानसभा चुनाव जीतने के बाद किशन कपूर का नाम मंत्रियों की सूची से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अंतिम समय में धूमल ने कपूर के नाम की पैरवी की और शपथ ग्रहण से कुछ देर पहले किशन कपूर का नाम मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले नेताओं में शामिल किया गया था। 

शांता का टिकट काटने के साथ उनकी राय भी खारिज 

भाजपा आलाकमान ने शांता कुमार को अब अनसुना कर दिया है। इसका पता इस बात से चल जाता है कि शांता कुमार ने कांगड़ा संसदीय सीट से राजीव भारद्वाज के नाम की पैरवी की थी। जिसे आलाकमान ने खारिज कर दिया। इससे पूर्व शांता कुमार ने अचानक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था।

मौजूदा विधानसभा में किशन कपूर सबसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल है कपूर का नाम उन नेताओं में लिया जाता है जब प्रदेश में एक समय भाजपा के केवल 7 विधायक चुनकर आए थे। उस समय से लेकर अब तक किशन कपूर विधानसभा में तीन बार कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं।

बीते कल बैठक के बाद ही हिमाचल से दो मौजूदा सांसदों शांता कुमार और वीरेंद्र कश्यप का टिकट कटने के क्‍यास लग गए थे। शांता कुमार का तो चुनाव न लड़ने की बात सामने आ गई थी, लेकिन वीरेंद्र कश्यप पर संशय बना था, जो कुछ देर में दूर हो जाएगा। पार्टी नेतृत्‍व दिल्‍ली में पत्रकार वार्ता कर शीघ्र ही इन नामों पर मुहर लगा सकता है।

गौरतलब है कि पहले ऐसा माना जा रहा था कि हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सांसदों को ही मैदान में उतारा जाएगा। लेकिन बद्दी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद समीकरण बदले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.