Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: कांग्रेस ने कंगना रनौत को बताया बाहरी, तो पलटवार करते हुए बोलीं- मैं अपनी जन्मभूमि से लड़ रही हूं चुनाव, राहुल क्यों गए वायनाड

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के परिवार पर हमला बोलते हुए कंगना ने कहा मंडी के लोगों के वोट लेकर राजनीति चमकाने वाले 1971 से अब तक यहां अपना घर क्यों नहीं बना पाए? जनता को इस बात का जवाब भी देना चाहिए। कंगना रनौत ने मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग हलके के शिवाबदार और बल्ह के नेरचौक में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक में कांग्रेस पर हमला बोला।

    Hero Image
    कांग्रेस ने कंगना को बताया बाहरी, तो पलटवार करते हुए बोला हमला (फाइल फोटो)

    जागरण टीम, मंडी/नेरचौक। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने उन्हें बाहरी बताए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी जन्मभूमि मंडी से चुनाव लड़ रही हैं। उनका पैतृक घर सरकाघाट हलके के भांबला और खुद का मनाली में है। कांग्रेस बताए कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर वायनाड क्यों गए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक में कांग्रेस पर बोला हमला

    पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के परिवार पर हमला बोलते हुए कहा, मंडी के लोगों के वोट लेकर राजनीति चमकाने वाले 1971 से अब तक यहां अपना घर क्यों नहीं बना पाए? जनता को इस बात का जवाब भी देना चाहिए। कंगना रनौत ने मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग हलके के शिवाबदार और बल्ह के नेरचौक में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक में कांग्रेस पर हमला बोला।

    कंगना ने कहा कि भाजपा द्वारा नए लोगों को मौका दिए जाने से कांग्रेस नेता बौखलाहट में बेटियों के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि परिवारवाद से बाहर निकलकर नए लोगों को सेवा करने का मौका दें। प्रधानमंत्री मोदी ने मातृ शक्ति वंदन कानून बनवाया है। उसी का परिणाम है कि आज गांव से संबंध रखने कंगना रनौत को भी भाजपा का यह मंच मिला है।

    वह मंडी के लोगों की सेवा करेंगी- कंगना

    आगे बोलीं कि पीएम मोदी खुद को प्रधान सेवक बताते हुए देश की जनता की सेवा कर रहे हैं। उसी तरह वह भी मंडी संसदीय क्षेत्र के सेवक के रूप में जनता की सेवा करने आई हैं। मंडी में उनका कार्यालय होगा। एक सरकारी कर्मचारी और सेवक की तरह वह मंडी के लोगों की सेवा करेंगी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का कबाड़ा करके रख दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभालने के बाद मेहनत के दम पर 10 वर्ष में संवार कर इसे विकास के पथ पर अग्रणी बनाया है। गरीबों का पैसा डकारने वाले लोग अब वोट की खातिर झूठी घोषणाएं और गारंटियां देने लगे हैं।

    माता घटासनी के मंदिर में माथा टेका

    उन्होंने माता घटासनी के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, गोविंद ठाकुर, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के संयोजक इंद्र सिंह गांधी, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा साथ थे।

    comedy show banner
    comedy show banner