Lok Sabha Election 2019: प्रमोशन के लिए गोड्डा के रण में उतरे प्रदीप यादव
प्रदीप यादव गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। उन्हें कांग्रेस और झामुमो का समर्थन प्राप्त है। उनका मुकाबला वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे से है।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 11:52 AM (IST)
गोड्डा, जेएनएन। झाविमो महासचिव पौडैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने सोमवार को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र गोड्डा की उपायुक्त किरण कुमारी पासी को साैंपा। यहां 19 मई को मतदान है।
यादव गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। उन्हें कांग्रेस और झामुमो का समर्थन प्राप्त है। गोड्डा में महागठबंधन प्रत्याशी का मुकाबला वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे से है। यादव पाैडेयाहाट विधानसभा क्षेत्र से चार बार से विधायक हैं। अब वह सांसद बनना चाहते हैं। इसके लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें