Junagadh Lok Sabha Election Result 2019: जूनागढ़ से बीजेपी के राजेशभाई चुडासमा जीते
Junagadh Lok Sabha Election Result 2019 गुजरात के जुनागढ से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के चुडासमा राजेशभाई नारणभाई ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Junagadh Lok Sabha Election Result 2019 गुजरात के जुनागढ से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के चुडासमा राजेशभाई नारणभाई ने जीत दर्ज की है। चुडासमा राजेशभाई नारणभाई ने 547952 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के वंश पुंजाभाई भीमाभाई दूसरे नंबर पर रहे हैं। वंश पुंजाभाई भीमाभाई को 397767 वोट मिले हैं।
वर्ष 2014 में गुजरात राज्य में जूनागढ़ लोकसभा क्षेत्र से राजेश चुड़ासमा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 513179 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने पंजाभाई भीमाभाई वंश को 135832 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 63.43 प्रतिशत वोट पड़े।
जूनागढ़, गुजरात का एक शहर है। मंदिरों की भूमि जूनागढ़ गिरनार हिल की गोद में बसा हुआ है। जूनागढ़ का अर्थ होता है प्राचीन किला। इस पर कई वंशों ने शासन किया। यहां समय-समय पर हिंदू, बौद्ध, जैन और मुस्लिम, इन चार प्रमुख धर्मों का प्रभाव रहा है। जूनागढ़ दो भागों में बंटा हुआ है। एक मुख्य शहर है जिसके चारों ओर दीवारों से किले बन्दी की गई है। दूसरा पश्चिम में है जिसे अपरकोट कहा जाता है।
जूनागढ़ के प्रमुख कृषि उत्पादों में मुंगफली, कपास, ज्वार-बाजरा, दलहन, तिलहन और गन्ना शामिल हैं। वेरावल तथा पोरबंदर यहां के प्रमुख बंदरगाह हैं। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी और द जे.सी ई. टी. एस. कॉमर्स कॉलेज यहां के दो सबसे अच्छे कॉलेज हैं। यहां अम्बे माता का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। जहां नवविवाहित जोड़े शादी के बाद अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए माता का आशीर्वाद लेने आते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप