Lok Sabha Election 2019: पीएम का सुंदरगढ़ दौरा सफल बनाने में जुटी भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी छह अप्रैल को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का दौरा करेंगे जिसके लिए भाजपा ने तैयारी शुरु कर दी है।
By Edited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 09:08 AM (IST)
राउरकेला, जेएनएन। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी छह अप्रैल को सुंदरगढ़ जिले के दौरे पर आने वाले हैं। वे जिले के किरेई में पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री तथा सुंदरगढ़ लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार जुएल ओराम ने गुरुवार को किरेई जाकर आयोजन स्थल पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभा स्थल के पास पूजा पाठ भी किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष बटकिशोर मिश्र, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष टंकधर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव धीरेन सेनापति, राज्य कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र प्रधान व अन्य नेतागण थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें