Loksabha Election 2019 : बंद कमरे में पदाधिकारियों को रणनीति के नए मंत्र दे गए जेपी नड्डा
होटल के बंद कमरे के अंदर भाजपा के उप्र लोकसभा चुनाव प्रभारी ने बताई चुनाव की अगली रणनीति।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 02:30 PM (IST)
फर्रुखाबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में दो चरण का मतदान होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीति को अमल में लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को यहां आए उप्र प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक कर आगे की रणनीति साझा की। उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव में जीत का मंत्र दिया और सवर्ण पदाधिकारियों को अलग जिम्मेदारी समझायी।
शहर के ठंडी सड़क पर स्थित एक होटल में बंद कमरे के अंदर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के उप्र लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, चुनाव जीतना ही पार्टी का लक्ष्य नहीं है, अन्य पार्टियों के मतदाताओं को भी अपने पाले में लाना होगा। अनुसूचित मतदाता भाजपा को वोट देने को तैयार बैठा है लेकिन उनके पास कोई जा नहीं रहा है। बूथ स्तर के सवर्ण पदाधिकारी उनके पास जाएं और प्रधानमंत्री का स्वच्छता कर्मियों के प्रति प्रेम और पैर धोने आदि कार्यों को बताएं।
बैठक के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी लहर को और बढ़ाया जा रहा है। जो लोग मोदी जी को आशीर्वाद देना चाहते हैं, उसे वोटों में तब्दील करने के लिए बनाई गई रणनीति की समीक्षा की है। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को कुछ और नई योजना पर काम करने को कहा गया है। बड़े नेताओं के आने की तैयारी की भी समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक दो चरण में हुए मतदान में उप्र की सभी 16 सीटें भाजपा के पक्ष में हैं। 23 अप्रैल के चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में ज्यादा सीटें जाएंगी। इसबार भाजपा प्रदेश में 74 सीटों से पार जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान, सभी क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, संयोजक और विस्तारक मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें