Lok Sabha Election 2019: भाजपा के स्टार प्रचारक बने झामुमो विधायक जेपी पटेल, सीएम रघुवर संग मांग रहे वोट
भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह की हाैसला-अफजाई करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को धनबाद पहुंचे तो उनके साथ झामुमो विधायक जेपी पटेल भी थे।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 01:44 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा से बगावत करने वाले पूर्व मंत्री मांडू के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल झारखंड में भाजपा के स्टार प्रचारक बन गए हैं। वह मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ घूम रहे हैं। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह की हाैसला-अफजाई करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को धनबाद पहुंचे तो उनके साथ झामुमो विधायक जेपी पटेल भी थे। जिला परिषद मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में पटेल की उपस्थिति हैरान करने वाली थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। पटेल गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से झामुमो का टिकट चाहते थे। टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बगावत का झंडा उठा लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें