Move to Jagran APP

JHARKHAND:चुनावी अभियान में जगरनाथ का दिखा अलग अंदाज, विधायक के गांव में पकाई पूरी

महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में जगरनाथ महतो के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है। महतो 2014 के लोकसभा चुनाव में भी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी थे।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 12:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 12:44 PM (IST)
JHARKHAND:चुनावी अभियान में जगरनाथ का दिखा अलग अंदाज, विधायक के गांव में पकाई पूरी
JHARKHAND:चुनावी अभियान में जगरनाथ का दिखा अलग अंदाज, विधायक के गांव में पकाई पूरी

कतरास, जेएनएन। डुमरी के झामुमो विधायक जगरनाथ महतो अपने क्रिया-कलाप और राजनीतिक अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे शुक्रवार को एक बार फिर नए रूप में दिखे। भाजपा विधायक ढुलू महतो के गांव चिटाही में पूरी छानते नजर आए। उनका यह रूप चर्चा का विषय बन गया है। इसे लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के प्रचार के आइडिया के रूप में देखा जा रहा है। 

loksabha election banner

महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में जगरनाथ महतो के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है। महतो 2014 के लोकसभा चुनाव में भी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी थे। झामुमो द्वारा प्रत्याशी के नामों की घोषणा किए जाने से पहले ही महतो ने गिरिडीह लोकसभा चुनाव क्षेत्र में अभियान शुरू कर दिया है। वे शुक्रवार को चिटाही गांव में सुरेश महतो के यहां उनके पिता के श्राद्ध कर्म में भाग लेने पहुंचे। यहां पूर्व विधायक ओपी लाल, जिप सदस्य रेखा देवी व किरण महतो सहित अन्य के साथ बैठकर हाल चाल जाना। हालांकि पूछे जाने पर विधायक महतो ने पारिवारिक कार्यक्रम बताते हुए कुछ बोलने से परहेज किया। लेकिन इस चुनावी मौसम में चुनाव पर चर्चा नहीं हो यह बात किसी के गले से नहीं उतर रही है। चर्चा है कि राजनीतिक हालात पर लाल से विचारों का आदान प्रदान किया। 

इस दौरान जगरनाथ ने अपनी सहजता का परिचय देते हुए खुद पूड़ी छानकर भोजन पकाने का आनंद उठाया। विधायक ढुलू महतो के गांव में जगरनाथ के आने से कतरास कोयलांचल में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। यह लाजमी भी है, कारण यह कि जगरनाथ झामुमो के गिरिडीह से सीट से संभावित प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर थे। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह लोकसभा के तहत आता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.