Lok Sabha Election 2019 : झामुमो के महासचिव नाराज होकर राहुल के सभा स्थल से निकले बाहर
Lok Sabha Election 201. झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह चाईबासा नगर परिषद के चेयरमैन मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कांग्रेस की सभा का बहिष्कार किया।
चाईबासा, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह चाईबासा नगर परिषद के चेयरमैन मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कांग्रेस की सभा का बहिष्कार किया। मंच पर कांग्रेस के छोटे नेताओं को तरजीह दिए जाने से नाराज होकर सभा स्थल टाटा कॉलेज मैदान से बाहर निकल गए। यहां पर अब से थोड़ी देर बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा होनी है।
राहुल की सभा को विपक्षी महागठबंधन के लिए अहम माना जा रहा है। सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में सभा कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री की सभा को कोल्हान की दोनों सीटों जमशेदपुर और सिंहभूम के लिए अहम माना गया। माना जा रहा है कि राहुल की सभा प्रधानमंत्री की सभा की काट होगी।
विपक्षी महागठबंधन में सिंहभूम कांग्रेस के खाते है और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। यहां झामुमो और कांग्रेस में समन्वय के अभाव की बात सामने आती रही है, लेकिन राहुल की सभा से पूर्व झामुमो के बड़े नेता के बहिष्कार से एकबार पिफर खुलकर यह बात सामने आ गई कि सब ठीकठाक नहीं है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप