Jharkhand Election Results 2019: झारखंड में नमो-नमो, औंधे मुंह गिरे गुरुजी और बाबूलाल
Jharkhand Election Results 2019. 14 में से 12 सीटों पर एनडीए ने कायम कर रखी बढ़त। दुमका में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन का करिश्मा ध्वस्त। कोडरमा में बाबूलाल मरांडी की बोलती बंद।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Results 2019 - झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी के आगे पूरा विपक्ष ध्वस्त हो गया। यहां भाजपा ने एक बार फिर 2014 का परिणाम दोहराने में कामयाबी पाई है। एनडीए ने 12 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि दो सीटों पर यूपीए ने कब्जा जमाया है। झामुमो ने अपनी परंपरागत सीट दुमका खो दी जबकि कांग्रेस अपना खाता खोलने में सफल रही।
सबसे बड़ी बात यह है कि दुमका सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का करिश्मा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। वे बुरी तरह परास्त हुए हैं। उधर, झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा में औंधे मुंह गिरे हैं। उन्हें हाल ही में राजद से भाजपा में आईं पूर्वमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पराजित किया।
एनडीए : 12 (भाजपा : 11, आजसू : 01) यूपीए : 02 (कांग्रेस : 01, झामुमो : 01)
- 14 में से 12 सीटों पर एनडीए ने बरकरार रखी अपनी सीटें
- झामुमो ने खोई एक सीट, कांग्रेस ने खोला खाता
- दुमका पर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन का करिश्मा ध्वस्त
- कोडरमा में औंधे मुंह गिरे झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी
- सिंहभूम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा हारे
- पहली बार दो महिला प्रत्याशी जीतीं लोकसभा चुनाव
इन दो हैवीवेट प्रत्याशियों के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें सिंहभूम (सुरक्षित) से कांग्र्रेस की गीता कोड़ा ने परास्त किया। धनबाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद भाजपा के कद्दावर नेता पशुपति नाथ सिंह के सामने टिक नहीं पाए तो रघुवर कैबिनेट के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने गिरिडीह से जीत का परचम लहराया। चौधरी की जीत से लोकसभा में पहली बार क्षेत्रीय दल आजसू पार्टी का प्रतिनिधित्व नजर आएगा।
चुनाव लडऩेवाले तीनों क्षेत्रीय क्षत्रप हारे
- बाबूलाल मरांडी, अध्यक्ष, झाविमो
- शिबू सोरेन, अध्यक्ष, झामुमो
- लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
केंद्रीय मंत्रियों में जयंत सिन्हा ने भारी मतों से जीत हासिल करने में कामयाबी पाई जबकि लोहरदगा से केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत भी इस बार रोचक मुकाबलों में जीते। बहरहाल, झारखंड के चुनाव परिणामों में 2014 के मुकाबले ज्यादा उलटफेर नहीं हुआ है। जाहिर है परिणामों में नमो का जादू और मुख्यमंत्री रघुवर दास की ठोस रणनीति सफल रही। वहीं, महागठबंधन के दावे, नारे और मुद्दे धड़ाम हो गए। इधर, झारखंड में पहली बार दो महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी तथा गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को हराया।
चुनाव लडऩेवाले तीन पूर्व सीएम में दो हारे
इस बार लोकसभा चुनाव लडऩेवाले तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों में दो की हार हो गई। इनमें शिबू सोरेन तथा बाबूलाल मरांडी शामिल हैं। किसी तरह जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी प्रतिष्ठा बचा सके।
चार सीटों पर भाजपा की चार लाख से अधिक मतों से जीत
चार सीटों पर भाजपा ने चार लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की। धनबाद से पीएन सिंह 4,86,194, हजारीबाग से जयंत सिन्हा ने 4,79,548, पलामू से वीडी राम 4,77,606 तथा कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी ने 4,55,600 वोट से जीत हासिल की। पीएन सिंह ने इस बार भी सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनाया। हालांकि पीएन सिंह को 66.03 फीसद वोट ही मिले, जबकि जयंत सिन्हा को 67.42 फीसद वोट मिले।
229 में 202 की जमानत जब्त
चुनाव लडऩेवाले कुल 229 प्रत्याशियों में से 202 की जमानत जब्त हो गई। तेरह सीटों पर मुख्य प्रतिद्वंदी को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई। वहीं, चतरा में तो मुख्य प्रतिद्वंदी की भी जमानत जब्त हो गई।
तीन सबसे बड़ी जीत
- पीएन सिंह, धनबाद : 4,86,194 वोट से
- जयंत सिन्हा, हजारीबाग : 4,79,548 वोट से
- वीडी राम, पलामू : 4,77,606 वोट से
तीन सबसे छोटी जीत
- अर्जुन मुंडा, खूंटी : 1,445 वोट से
- सुदर्शन भगत, लोहरदगा :10, 363 वोट से
- सुनील सोरेन, दुमका : 47,590 वोट से।
इन्होंने लगाई हैट्रिक
भाजपा के सुदर्शन भगत, निशिकांत दूबे, पीएन सिंह
दूसरी बार जीते
भाजपा के विद्युत वरण महतो, जयंत सिन्हा, वीडी राम, सुनील कुमार सिंह, तथा झामुमो के विजय हांसदा
पहली बार जीते
भाजपा के सुनील सोरेन, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी, कांग्रेस की गीता कोड़ा।
जो बचा नहीं पाए अपनी सीट
भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा, रामटहल चौधरी (इस बार निर्दलीय लड़े थे) तथा झामुमो के शिबू सोरेन।
पलामू
वीडी राम : 7,55,659 (62.46 फीसद)
घूरन राम : 2,78,053 (22.98 फीसद)
जीत का अंतर : 4,77,606
चतरा
सुनील कुमार सिंह : 5,28,077 (57.03 फीसद)
मनोज कुमार यादव : 1,50,206 (16.22 फीसद)
जीत का अंतर : 3,77,871
लोहरदगा
सुदर्शन भगत : 3,71,595 (45.45 फीसद)
सुखदेव भगत : 3,61,232 (16.22 फीसद)
जीत का अंतर : 10,363
रांची
संजय सेठ : 7,06,828 (57.21 फीसद)
सुबोधकांत सहाय : 4,23,802 (34.3 फीसद)
जीत का अंतर : 2,83,026
खूंटी
अर्जुन मुंडा : 3,82,638 (45.97 फीसद)
कालीचरण मुंडा : 3,81,193 (45.80 फीसद)
जीत का अंतर : 1,445
हजारीबाग
जयंत सिन्हा : 7,28,798 (67.42 फीसद)
गोपाल प्रसाद साहू : 2,49,250 (23.06 फीसद)
जीत का अंतर : 4,79,548
कोडरमा
अन्नपूर्णा देवी : 7,53,016 (62.26 फीसद)
बाबूलाल मरांडी : 2,97,416 (24.59 फीसद)
जीत का अंतर : 4,55,600
गिरिडीह
चंद्रप्रकाश चौधरी : 6,48,277 (58.57 फीसद)
जगरनाथ महतो : 3,99,930 (36.13 फीसद)
जीत का अंतर : 2,48,347
धनबाद
पीएन सिंह : 8,27,234 (66.03 फीसद)
कीर्ति आजाद : 3,41,040 (27.22 फीसद)
जीत का अंतर : 4,86,194
जमशेदपुर
विद्युत वरण महतो 6,79,632 (59.4 फीसद)
चंपाई सोरेन : 3,77,542 (33 फीसद)
जीत का अंतर : 3,02,090
सिंहभूम
गीता कोड़ा : 4,31,815 (49.11 फीसद)
लक्ष्मण गिलुवा : 3,59,660 (40.9)
जीत का अंतर : 72,155
राजमहल
विजय हांसदा : 5,07,830 (48.47 फीसद)
हेमलाल मुर्मू : 4,08,635 (39 फीसद)
जीत का अंतर : 99,195
दुमका
सुनील सोरेन : 4,84,923 (47.26 फीसद)
शिबू सोरेन 4,37,333 (42.63 फीसद)
जीत का अंतर : 47,590
गोड्डा
निशिकांत दूबे 7,37,610 (53.4 फीसद)
प्रदीप यादव 4,53,383 (37.97 फीसद)
जीत का अंतर : 1,84,227
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप